फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corporations employees Dearness Allowance increased 500 to 3000 rupees 

अच्छी खबर: निगमों के 40 हजार कर्मियों के महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी, आदेश जारी

Tue, 11 Jun 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Jun 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Corporations employees Dearness Allowance increased 500 to 3000 rupees 

उत्तराखंड सरकार के सार्वजनिक निगमों और उपक्रमों में कार्यरत करीब 40 हजार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ा दिया गया है। इस तरह अब उन्हें 12 फीसदी की दर से प्रतिमाह महंगाई भत्ता मिलेगा। इस निर्णय से निगम कर्मियों के वेतन में 500 रुपये से तीन हजार रुपये तक की बढ़ोतरी का अनुमान है।

विज्ञापन


ये लाभ सातवां वेतनमान ले रहे कर्मचारियों को मिलेगा। इस संबंध में प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास मनीषा पंवार ने सोमवार को आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि सार्वजनिक निगमों व उपक्रमों के निदेशक मंडल अपनी वित्तीय स्थिति का आंकलन कर कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ देंगे। ये आदेश निगमों के सभी प्रबंध निदेशकों को भेजा गया है।

विज्ञापन

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने महंगाई भत्ता बढ़ाने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। महासंघ के प्रदेश महासचिव बीएस रावत ने बताया कि अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी से वार्ता के बाद जिन मुद्दों पर सहमति बनी थी, उनमें से एक मांग महंगाई भत्ते की भी थी, जिसे सरकार ने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि राजकीय कर्मियों को ये लाभ मार्च में ही दे दिया गया था।

इसके बाद महासंघ ने शासन से मामला उठाया, जिसके आलोक में यह निर्णय लिया गया। बता दें कि पिछले एक पखवाड़े में निगम कर्मियों के लिए सरकार की ये दूसरी सौगात है। इससे पहले सरकार ने उनकी ग्रेच्युटी की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी थी। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुसाईं ने कहा कि मकान किराया भत्ता व अन्य मांगों के लिए भी प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास वार्ता की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed