फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corporation treasury started filling before civic elections

Dehradun News: निकाय चुनाव से पहले भरने लगा निगम का खजाना, चार दिन में जमा हुए 50 लाख

Sat, 28 Dec 2024 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Corporation treasury started filling before civic elections
Iनगर निगम में कर जमा करने वालों की लगी हुई है भीड़ I
विज्ञापन

Iपिछले 10 वर्षों से कर नहीं देने वाले चुनाव लड़ने के चक्कर में कर रहे भुगतानI
Iनिकाय चुनाव से पहले नगर निगम का खजाना भरने लगा है। बार-बार नोटिस देने के बावजूद कर जमा नहीं करने वाले चुनाव लड़ने की इच्छा में भुगतान करने लगे हैं। पिछले चार दिन में तीन सौ से ज्यादा लोग 50 लाख से ज्यादा का कर जमा कर चुके हैं। अभी भी कर जमा करने वालों की भीड़ लगी हुई है।I
Iनगर निगम में मेयर या फिर पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए निगम की किसी प्रकार की देनदारी प्रत्याशी पर नहीं होनी चाहिए। बकायदा इसके लिए अदेयता प्रमाणपत्र नामांकन पत्र के साथ लगाया जाता है। नगर निगम में यह प्रमाण पत्र बनवाने वालों की लाइन लगी हुई है। इसके लिए गृहकर, भूमि अनुभाग और स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट लगती है कि संबंधित व्यक्ति पर किसी प्रकार का कोई बकाया नहीं है। इसके चलते चुनाव लड़ने के इच्छुक इन दिनों बकाया भुगतान में अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iदिए गए नोटिस पर नोटिस फिर भी नहीं जमा किया बकाया
I
Iकर जमा करने वालों में अधिकतर वो लोग हैं जिनका पिछले कई साल से गृहकर बकाया है। किसी पर 2008 से तो किसी पर 2010 से। नगर निगम ने समय-समय पर इनको नोटिस जारी किया, बावजूद किसी ने कर जमा नहीं किया गया। निगम ने इन पर जुर्माना भी लगाया। अब मजबूरन लोग जुर्माने के साथ कर जमा कर रहे हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed