फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corporation to collect transformer tax from UPCL

बिल भुगतान को लेकर टकराव : यूपीसीएल से ट्रांसफार्मर का टैक्स वसूलेगा निगम

Fri, 13 Mar 2020 09:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
Corporation to collect transformer tax from UPCL
देहरादून नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो

नगर निगम अब बिजली विभाग से शहर में लगाए गए ट्रांसफॉर्मरों का टैक्स भी वसूलेगा। बृहस्पतिवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए मेयर सुनील उनियाल गामा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सभी ट्रांसफार्मर की सूची तैयार कर यूपीसीएल को सौंप दी गई है।

विज्ञापन


बिजली के बिल भुगतान को लेकर पिछले काफी समय से यूपीसीएल और नगर निगम में टकराव चल रहा है। यूपीसीएल ने बताया कि नए वार्डों में बिना कनेक्शन और अनुमति के स्ट्रीट लाइट लगा दी गई हैं।

विज्ञापन

 

इस पर उन्होंने बिजली बिल का भुगतान न करने पर स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटने की चेतावनी दी थी। इस पर पिछले हफ्ते मेयर गामा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाकर उनसे वार्ता की। इसके बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मेयर गामा ने एक बार फिर बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि निगम बिजली बिल का भुगतान करने के लिए तैयार हैै। निगम बिजली विभाग से करीब 4200 ट्रांसफार्मर का टैक्स भी वसूलेगा। उन्होंने बताया कि ये सभी ट्रांसफार्मर निगम की भूमि पर लगाए गए हैं। बैठक में यूपीसीएल के एसई शैलेंद्र सिंह, ईई मनीष कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed