फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus vaccine in uttarakhand latest news today: Three lakh people will get covid vaccine in six months

Corona Vaccine In Uttarakhand: छह महीने में तीन लाख लोगों को लगेगी कोविड वैक्सीन

Mon, 11 Jan 2021 11:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Jan 2021 11:37 PM IST
सार

  • प्रदेश में पहले चरण में निशुल्क लगेगा कोरोना वायरस का टीका
  • 20 प्रतिशत आबादी के आधार पर 24 लाख वैक्सीन का लक्ष्य

विज्ञापन
Coronavirus vaccine in uttarakhand latest news today: Three lakh people will get covid vaccine in six months
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तराखंड में छह महीने के भीतर तीन लाख हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्करों के साथ 50 वर्ष से अधिक आयु के बुजुुर्गों और अन्य बीमारियों से ग्रसित (को-मार्बिड) को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रदेश की कुल आबादी के 20 प्रतिशत के हिसाब से केंद्र से 24 लाख वैक्सीन मिलेगी। केंद्र की गाइडलाइन के अनुुसार टीकाकरण अभियान तीन चरणों में चलेगा। 

विज्ञापन


सोमवार को निदेशालय में प्रेसवार्ता में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने कोरोना टीकाकरण की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान तीन चरणों में चलेगा। पहले चरण में हेल्थ वर्कर व फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन दी जाएगी। जिसका वैक्सीन निशुल्क रहेगी। दूसरे चरण में 50 साल से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों के ग्रसित लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। तीसरे चरण में बाकी शेष लोगों को टीका लगाया जाएगा। छह माह के भीतर तीन लाख हेल्थ वर्कर व फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona Vaccine In Uttarakhand: दूसरे चरण के लिए केंद्र ने मांगा फ्रंट लाइन वर्करों का डाटा 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उत्तराखंड चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. हेमचंद्र पांडेय, दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, स्वास्थ्य निदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा, एनएचएम के अपर मिशन निदेशक डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एसके गुप्ता, एनएचएम निदेशक डॉ. सरोज नैथानी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आलोक सेमवाल, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. विकास शर्मा, आईईसी अधिकारी जेसी पांडेय आदि मौजूद थे। 

हवाई सेवा से पहुंचेगी वैक्सीन 

प्रदेश में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी। केंद्र से 14 या 15 जनवरी को वैक्सीन की डोज उत्तराखंड में पहुंचने की संभावना है। हवाई सेवा से वैक्सीन आएगी। वैक्सीन को दून और हल्द्वानी में कोल्ड चेन स्टोरेज में रखा जाएगा। जहां से वैन के माध्यम से वैक्सीन को केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। टीकाकरण के लिए 317 कोल्ड चेन प्वाइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा 483 आईस लाइंड रेफ्रिजरेटर, 547 डीप फ्रीजर, तीन वॉक इन कूलर, दो वॉक इन फ्रीजर की व्यवस्था की गई है। 

को वैक्सीन की डोज मिलने की संभावना
केंद्र सरकार ने दो तरह की वैक्सीन को मंजूरी दी है। जिसमें भारत बायोटेक कंपनी की कोवैक्सीन और सिरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन शामिल है। इनमें से उत्तराखंड को कोवैक्सीन की डोज मिलने की संभावना है।

2118 एनएएम को बनाया वैक्सीनेटर
कोरोना टीकाकरण अभियान के दौरान 2118 एनएएम को वैक्सीनेटर का काम करेंगे। पहले चरण में चार सौ केंद्रों टीकाकरण किया जाएगा। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार टीकाकरण की निगरानी के लिए 402 पर्यवेक्षक तैनात किए गए। वहीं, 120 अतिरिक्त पर्यवेक्षक वैक्सीनेटर का कार्य करेंगे। अभियान की व्यापकता को देखते हुए प्रदेश भर में 6509 वैक्सीनेटर चिन्हित किए गए हैं। 

एक केंद्र पर 100 हेल्थ वर्करों को लगेगा टीका
पहले चरण के टीकाकरण अभियान के चार सौ केंद्र बनाए गए। प्रत्येक केंद्र में पांच कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसमें एक वैक्सीनेटर, चार वैक्सीनेशन आफिसर होंगे। एक केंद्र में 100 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed