फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Uttarakhand: three corona positive jamati will shifted haldwani

Coronavirus Uttarakhand: पॉजिटिव आये तीन जमातियों को हल्द्वानी किया जा रहा शिफ्ट, पुलिस टीम को 20 हजार इनाम

Fri, 03 Apr 2020 11:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 03 Apr 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Uttarakhand: three corona positive jamati will shifted haldwani
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : File Photo

रामपुर से आये 13 जमातियों में से तीन जमातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने से उत्तराखंड में खलबली मची है। जमातियों को तत्काल पकड़ कर संक्रमण को फैलने से रोकने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून अशोक कुमार ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी जमातियों को पंतनगर में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन


इधर जमातियों को पकड़ने वाले पुलिस कर्मियों को भी एहतियातन क्वारंटीन करने की कार्रवाई की जा रही है। पंतनगर में क्वारंटीन हुए तीन पॉजीटिव जमातियों को हल्द्वानी ले जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी बरिंदर जीत सिंह ने बताया कि एहतियातन फिलहाल 06 पुलिस कर्मी क्वारंटीन होंगे। सभी के बारे में शाम को पुष्ट जानकारी दी जाएगी।

15 दिनों से राज्य से घूम रहे थे तीन संक्रमित

बता दें कि पुलिस ने बुधवार को उत्तराखंड की सीमा पार कर रहे 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि तीन संक्रमित 15 दिनों से राज्य से घूम रहे थे। रुद्रपुर में पुलिस ने इनको पकड़ा था।

कुमाऊं में पहली बार कोरोना संक्रमण के तीन मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने तीन सैंपल की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन मरीजों की केस हिस्ट्री पता की जा रही है।

प्रदेश में कोरोना संदिग्ध जमातियों को क्वारंटीन करने की कार्रवाई जारी है। 173 से बढ़कर ये आंकड़ा अब 292 तक पहुंच गया है। इसी बीच पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 94 मुकदमे दर्ज कर 311 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed