Coronavirus Uttarakhand : दो और मरीजों की सैंपल रिपोर्ट लगातार नेगेटिव, अस्पताल से छुट्टी देने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कोरोना के दो और मरीजों की दो सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनके स्वस्थ होने के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी देने की तैयारी चल रही है। यह दोनों जमाती हैं। दोनों को अस्पताल से छुट्टी देने के बाद 14 दिन तक आइसोलेशन में रखा जाएगा।
इस तरह से दून अस्पताल में अब 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज रह गए हैं। यह सभी जमाती और उनके संपर्क में आए मरीज हैं। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस और कोरोना के स्टेट को-आर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने इसकी पुष्टि की है।
एक पंजाब तो दूसरा है मध्य प्रदेश का निवासी
स्वस्थ हुए दोनों जमातियों में एक इमामवाला कुमीपुरबाडी साहियापुर शाजापुर (मध्य प्रदेश) और दूसरा डाटपुरा मोहल्ला देराबाली मोहाली पंजाब है।
डॉक्टरों और स्टाफ का मिला पूरा सहयोग
स्वस्थ होने के बाद दोनों ने स्टाफ को बताया कि वह दोनों यहां कारगी ग्रांट की मस्जिदों में ठहरे थे। 18 मार्च को वह यहां आए थे और 31 मार्च को उन्हें क्वारंटीन किया गया था। तीन अप्रैल को संक्रमण होने पर उन्हें अस्पताल में
भर्ती कराया गया। अस्पताल में उन्हें डॉक्टरों और अन्य स्टाफ का पूरा सहयोग मिला।
डॉक्टरों व स्टाफ की सलाह मानते गए और आज ठीक हो गए हैं। मोहाली के जमाती ने कहा कि वह मोबाइल नहीं रखते हैं, जबकि मध्य प्रदेश के जमाती का कहना था कि वह लगातार परिवार से बातें कर रहे थे। वह एक साल की जमात में आए हैं। वार्ड में वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज पढ़ते थे।
आठ मरीज हो चुके हैं स्वस्थ
जिले में अब तक कोरोना के आठ मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें दून अस्पताल में अब तक कोरोना के सात मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि एक मरीज सूबेदार सैन्य अस्पताल से स्वस्थ होकर गए हैं। दून अस्पताल में अब नौ पुरुष और चार गर्भवती महिलाएं कोरोना संदिग्ध मरीज के रूप में भर्ती हैं।