फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus uttarakhand: 98 jamaati found in haridwar village, village sealed

Coronavirus uttarakhand : हरिद्वार में मिले दिल्ली और देवबंद से लौटे इतने जमाती, पूरे गांव को कर दिया सील

Fri, 03 Apr 2020 03:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 03 Apr 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus uttarakhand: 98 jamaati found in haridwar village, village sealed
गांव में आवाजाही पूरी तरह से बंद - फोटो : amar ujala
हरिद्वार के गैंडीखाता गुज्जर बस्ती में इतनी अधिक संख्या में जमाती मिले कि पूरे गांव को सील कर दिया गया। यहां आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुलिस प्रशासन की टीम को गैंडीखाता गुज्जर बस्ती में गुरुवार देर रात दिल्ली, देवबंद और अन्य स्थानों से लौटकर आए 98 जमाती मिले। इन सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। गांव में आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। 

गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बताया गया कि गुरुवार देर रात तक पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने गुज्जर बस्ती में कैंप लगाए।

रुड़की में 173 जमातियों को अलग-अलग गेस्ट हाउसों में रखा

रुड़की में थाना कलियर क्षेत्रान्तर्गत विभिन स्थानों से गुरुवार देर रात 173 जमातियों को लाया गया। जिनको अलग-अलग गेस्ट हाउसों में रखा गया है। 70 को हसन साबरी गेस्ट हाउस, 69 को मीनार होटल, 19 को बुलन्द गेस्ट हाउस, 11 को प्रिंस होटल, 04 को साबरी आकिल गेस्ट हाउस में रखा गया है।
विज्ञापन

क्वारंटीन छोड़ दिल्ली लौटे छह लोगों पर मुकदमा

लॉ़कडाउन के बीच रुड़की  के भगवानपुर क्षेत्र के हसनपुर मदनपुर निवासी छह लोग 10 दिन पूर्व दिल्ली से लौटे थे। सूचना मिलने पर विभागीय टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया था।

विभागीय टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी, लेकिन इसी बीच चकमा देकर सभी लोग क्वारंटीन का समय पूरा होने के चार दिन पहले ही दिल्ली रवाना हो गए। गुरुवार को विभागीय अधिकारी गांव में निगरानी करने पहुंचे तो सभी के फरार होने की जानकारी मिली।

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने तहरीर देकर बताया कि छह लोगों ने महामारी एक्ट का उल्लंघन किया है। आरोपी हिमांशु, स्वाति, आयशा, रूबी, शिवानी और अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed