{"_id":"6298763bae804e3a2018c6c7","slug":"coronavirus-news-in-uttarakhand-covid-19-news-today-31-may-and-1st-june-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: तीन जिलों में मिले आठ नए संक्रमित, रिकवरी दर 96.12 और संक्रमण दर 0.52 प्रतिशत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: तीन जिलों में मिले आठ नए संक्रमित, रिकवरी दर 96.12 और संक्रमण दर 0.52 प्रतिशत दर्ज
Thu, 02 Jun 2022 02:06 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:06 PM IST
सार
हरिद्वार जिले में छह, देहरादून व ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। नौ मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इन्हें मिला कर 89215 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.12 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.52 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि नौ मरीज ठीक हुए हैं। 63 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92817 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 1537 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
तीन जिलों में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। हरिद्वार जिले में छह, देहरादून व ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। नौ मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इन्हें मिला कर 89215 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.12 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.52 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जिलों में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। हरिद्वार जिले में छह, देहरादून व ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। नौ मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इन्हें मिला कर 89215 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.12 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.52 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Weather Update: सूरज का चढ़ा पारा, आम आदमी गर्मी से हारा, जानिए अगले कुछ दिन मौसम का हाल, ये सावधानियां बरतें
विज्ञापन
वहीं इससे पहले मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 16 नए संक्रमित मिले थे, जबकि पांच मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए 16 मामलों में देहरादून के 13, चमोली का एक और नैनीताल के दो मामले शामिल हैं। पांच मरीजों के ठीक होने के बाद अब प्रदेश में कोविड के 64 एक्टिव केस हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 44 देहरादून के हैं। वहीं मंगलवार को प्रदेश में 12181 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई।