{"_id":"6246b424b3692b55a00c8bb3","slug":"coronavirus-news-in-uttarakhand-covid-19-news-today-31-march-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में आठ नए संक्रमित मिले, स्वास्थ्य सचिव ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में आठ नए संक्रमित मिले, स्वास्थ्य सचिव ने जारी की एडवाइजरी
Fri, 01 Apr 2022 02:34 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 01 Apr 2022 02:34 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए सचिव स्वास्थ्य डॉ.पंकज कुमार पांडेय ने सभी जिलों के डीएम व सीएमओ को एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कोरोना के नए वेरिएंट का पता लगाने के लिए संक्रमित व्यक्ति का सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
विस्तार
प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि छह मरीज ठीक हुए हैं। बृहस्पतिवार को 3091 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पौड़ी जिले में चार, अल्मोड़ा व हरिद्वार जिले में दो-दो संक्रमित मिले हैं। 10 जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। न कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए सचिव स्वास्थ्य डॉ.पंकज कुमार पांडेय ने सभी जिलों के डीएम व सीएमओ को एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कोरोना के नए वेरिएंट का पता लगाने के लिए संक्रमित व्यक्ति का सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा गया।
विज्ञापन
सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को जारी रखते हुए कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी तरह की सतर्कता बरती जाए। सभी जिले टेस्ट, ट्रेक, ट्रीट, कोविड टीकाकरण की रणनीति पर काम करें। कोविड वैक्सीनेशन के लिए पात्र लोगों को प्रोत्साहित किया जाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...खौफनाक: चालक का अपहरण कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटी, फिर गन्ने के खेत में ले जाकर किया ये काम
आईसीएमआर के दिशा-निर्देश के अनुसार कोविड जांच सुचारु रूप से की जाए। 70 से 80 प्रतिशत आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच चयनित प्रयोगशालाओं में की जाएगी। रेपिड एंटीजन टेस्ट में संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उसकी आरटीपीसीआर जांच अवश्य कराएं।