फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 30 March: positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में तीसरी लहर के बाद एक दिन में सबसे कम संक्रमण के मामले आए सामने

Thu, 31 Mar 2022 09:32 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 31 Mar 2022 09:32 AM IST
सार

तीन जिलों में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में पांच, हरिद्वार व रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। बाकी 10 जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। 

विज्ञापन
Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 30 March: positive patients update
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

विस्तार

प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर के बाद एक दिन में सबसे कम संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे के भीतर तीन हजार से अधिक सैंपलों की जांच करने पर तीन जिलों में सात संक्रमित मामले सामने आए हैं। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92152 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 3084 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में पांच, हरिद्वार व रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। बाकी 10 जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। कोरोना मरीजों की मौतें भी थम गई हैं। एक कोरोना मरीज ठीक हुआ है। इन्हें मिला कर अब तक 88476 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सीएम धामी ने किया वादा पूरा: बुजुर्ग दंपती की बढ़ाई पेंशन, अब पति-पत्नी दोनों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में 191 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश के 10 जिलों में सक्रिय मामलों की संख्या दहाई से कम है। हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 94, देहरादून जिले में 37 और ऊधमसिंह नगर जिले में 20 सक्रिय केस हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.23 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed