{"_id":"626cf4e748d497324c7113b2","slug":"coronavirus-news-in-uttarakhand-covid-19-news-today-29-april-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: चार जिलों में मिले 21 नए संक्रमित, सात मरीज हुए ठीक, प्रदेश में सौ के पार सक्रिय मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: चार जिलों में मिले 21 नए संक्रमित, सात मरीज हुए ठीक, प्रदेश में सौ के पार सक्रिय मामले
Sat, 30 Apr 2022 02:07 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:07 PM IST
सार
देहरादून जिले में 13, नैनीताल में पांच, उत्तरकाशी में दो, हरिद्वार जिले में एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर चार जिलों में 21 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि सात मरीज ठीक हुए हैं। संक्रमित मामले बढ़ने से सक्रिय मामले 100 के पार हो गए हैं। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92386 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 2987 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
देहरादून जिले में 13, नैनीताल में पांच, उत्तरकाशी में दो, हरिद्वार जिले में एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। सात मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। अब तक 88785 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 103 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। टिहरी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में एक भी सक्रिय मामले नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 2987 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
ये भी पढ़ें...खुलासा: आवंटित सरकारी भूमि का हैरान कर देने वाला सच आया सामने, समिति के पांव तले खिसक गई जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन