फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 26 April: positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: फिर मामलों में होने लगी बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में 16 नए संक्रमित मिले, प्रदेश में 87 सक्रिय केस

Wed, 27 Apr 2022 10:42 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 27 Apr 2022 10:42 AM IST
सार

अब प्रदेश में कोरोना के 87 एक्टिव केस हैं, वहीं मंलवार को 21252 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई।

विज्ञापन
Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 26 April: positive patients update
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

विस्तार

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। एक बार फिर धीरे-धीरे कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन

 

इनमें देहरादून में 13, हरिद्वार, नैनीताल और पिथौरागढ़ में एक-एक मामले शामिल हैं। मंगलवार को कोरोना के दो मरीज स्वस्थ हो गए। अब प्रदेश में कोरोना के 87 एक्टिव केस हैं, वहीं मंलवार को 21252 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...धर्म संसद नहीं महापंचायत: स्वामी आनंद स्वरूप का बयान, कहा-धारा 144 लगाकर विवाद को जन्म दे रहा प्रशासन, पुलिस अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों ने मास्क लगाकर पुराने पैटर्न पर परीक्षा दी। मंगलवार से शुरू हुई बोर्ड की परीक्षा में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया गया। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ सेनेटाइज किए गए। इस संबंध में बोर्ड पहले ही गाइडलाइन जारी कर चुका था।


पहले दिन सीबीएसई कक्षा 10वीं की टर्म-2 की परीक्षाएं पेंटिंग, राय, गुरुंग, शेरपा, तमांग और थाई पेपर से शुरू हुई। जबकि कक्षा 12वीं की टर्म-2 सीबीएसई परीक्षा उद्यमिता, ब्यूटी और वेलनेस के पेपर के साथ शुरू हुई। केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की उपायुक्त मीनाक्षी जैन ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत ही सभी केंद्रों में परीक्षा शुरू की गई।

एक कक्षा में 14 बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य है। वहीं, राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने बताया कि टर्म-2 की परीक्षा में छात्र पुराने पैर्टन पर परीक्षा दे रहे हैं। टर्म-1 की परीक्षा बीते साल दिसंबर में हो गई थी। दोनों परीक्षाओं में मिले मार्क्स, मार्कशीट के अधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed