फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Supreme Court order, Hindu Mahapanchayat today, section 144 in five km in roorkee, Bhagwanpur

धर्म संसद नहीं महापंचायत: स्वामी आनंद स्वरूप का बयान, कहा-धारा 144 लगाकर विवाद को जन्म दे रहा प्रशासन, पुलिस अलर्ट

Wed, 27 Apr 2022 11:39 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 27 Apr 2022 11:39 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जिक्र करते हुए स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि डाडा जलालपुर में धर्म संसद नहीं बल्कि महापंचायत हो रही है। प्रशासन धारा 144 लगाकर मामले को तूल और विवाद को जन्म दे रहा है।

विज्ञापन
Supreme Court order, Hindu Mahapanchayat today, section 144 in five km in roorkee, Bhagwanpur
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव डाडा जलालपुर में काली सेना के आह्वान पर आज बुधवार को हिंदू महापंचायत प्रस्तावित है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पांच किलोमीटर के क्षेत्र में एसडीएम भगवानपुर के आदेश पर धारा 144 लागू कर दी गई है।

विज्ञापन


गांव डाडा जलालपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान बवाल और आगजनी की घटना हुई थी। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर काली सेना के संस्थापक व शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने आज (बुधवार) को डाडा जलालपुर में हिंदू महापंचायत करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


इससे पहले ही मंगलवार को एसडीएम भगवानपुर ब्रजेश कुमार तिवारी ने डाडा जलालपुर गांव के पांच किलोमीटर क्षेत्र जिसमें डाडा पट्टी, हसनपुर, मदनपुर, लतीफपुर, खुब्बनपुर, बहवलपुर, हंसोवाला, मानक मजरा, अकबरपुर, कालसो, खेड़ली, खेड़ी शिकोहपुर, सिकरोढ़ा, हल्लूमजरा आदि में धारा 144 लागू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस ने सख्ती भी बरतनी शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ. योंगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पूरे मामले पर पूरी नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद को जन्म न दे प्रशासन : आनंद स्वरूप

शंकराचार्य परिषद अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि काली सेना के आह्वान पर डाडा जलालपुर में महापंचायत आयोजित हो रही है। लेकिन प्रशासन धारा 144 लगाकर मामले को तूल और विवाद को जन्म दे रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जिक्र करते हुए स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि डाडा जलालपुर में धर्म संसद नहीं बल्कि महापंचायत हो रही है। 
 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड : गढ़वाल-कुमाऊं मंडलों में कहर बरपा रही है जंगल की आग, इस सीजन में आए सर्वाधिक मामले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed