{"_id":"62d39f73d9ba9d3d52407e4e","slug":"coronavirus-news-in-uttarakhand-covid-19-news-today-16-july-2022-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: प्रदेश के आठ जिलों में मिले 118 नए संक्रमित, एक मरीज ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: प्रदेश के आठ जिलों में मिले 118 नए संक्रमित, एक मरीज ने तोड़ा दम
Sun, 17 Jul 2022 11:12 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:12 AM IST
सार
हरिद्वार में 15, नैनीताल में 13, उत्तरकाशी में तीन, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर व टिहरी जिले में दो-दो संक्रमित मिले हैं। एम्स ऋषिकेश में भर्ती एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या 284 हो गई है। 53 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
मिले 9 नए कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर आठ जिलों में 118 नए संक्रमित मिले हैं। एक मरीज ने दमतोड़ा है। जबकि 53 मरीज ठीक हुए हैं। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 94648 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 1193 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...बदरीनाथ हाईवे दस घंटे बाद खुला: पहाड़ी से गिरता मलबा- बोल्डर बना मुसीबत, कर्णप्रयाग में पुश्ते ध्वस्त, तस्वीरें
विज्ञापन
118 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 79 मामले मिले हैं। हरिद्वार में 15, नैनीताल में 13, उत्तरकाशी में तीन, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर व टिहरी जिले में दो-दो संक्रमित मिले हैं। एम्स ऋषिकेश में भर्ती एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन
तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या 284 हो गई है। 53 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिला कर 90428 मरीज ठीक हो चुके हैं। 577 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.54 प्रतिशत और संक्रमण दर 9.0 प्रतिशत दर्ज की गई है।