Uttarakhand Corona Update: प्रदेश के सात जिलों में मिले 26 नए संक्रमित, एक मरीज ने तोड़ा दम
देहरादून जिले में 12, नैनीताल में पांच, चमोली व उत्तरकाशी में तीन-तीन, अल्मोड़ा, बागेश्वर, हरिद्वार जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 20 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 26 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि इस दौरान 20 मरीज ठीक हुए हैं। 132 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 93084 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 1506 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों में 26 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
ये भी पढ़ें...Agneepath Scheme: उत्तराखंड में 'अग्निपथ' योजना को लेकर विरोध, सड़कें जाम, अब युवाओं की दुविधा दूर करेगी सेना
देहरादून जिले में 12, नैनीताल में पांच, चमोली व उत्तरकाशी में तीन-तीन, अल्मोड़ा, बागेश्वर, हरिद्वार जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। 20 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इन्हें मिलाकर 89388 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.03 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.70 प्रतिशत दर्ज की गई है।