फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 14 May, positive patients update

उत्तराखंड कोरोना अपडेट: सात जिलों में 24 संक्रमित मिले, प्रदेश की रिकवरी दर 96.08 और संक्रमण दर 1.06 प्रतिशत दर्ज

Sat, 14 May 2022 10:20 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 May 2022 10:20 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 2246 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 24 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 10 संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 14 May, positive patients update
कोरोना - फोटो : Pixabay

विस्तार

प्रदेश में फिर से कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने लगे हैं। तीन दिन के बाद सात जिलों में 24 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि चार मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले भी सौ के पार हो गए हैं। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92611 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 2246 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 24 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 10 संक्रमित मिले हैं। अल्मोड़ा में चार, हरिद्वार में चार, नैनीताल में चार, ऊधमसिंह नगर और रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौतें नहीं हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2022: अब श्रद्धालु अच्छे से कर सकेंगे बाबा केदार के दर्शन, एक दिन में सिर्फ 13000 यात्री जाएंगे धाम
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमितों की तुलना में चार मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मामलों का आंकड़ा 100 पार हो चुका है। जिसमें नौ जिलों में 108 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। बागेश्वर, चमोली, चंपावत व पिथौरागढ़ जिले में कोई सक्रिय मामले नहीं हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.08 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.06 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed