फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 13 and 14 june positive patients update, Chardham yatra

Uttarakhand Corona Update: प्रदेश में मिले 25 नए संक्रमित, राजधानी में सबसे अधिक मामले आए सामने

Wed, 15 Jun 2022 03:34 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 15 Jun 2022 03:34 PM IST
सार

मंगलवार को प्रदेश में 15 हजार 726 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। वहीं इससे पहले सोमवार को 26 नए कोरोना संक्रमित मिले। जबकि 10 मरीज ठीक हुए हैं। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 93033 हो गई है। 

विज्ञापन
Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 13 and 14 june positive patients update, Chardham yatra
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

विस्तार

प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 25 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 38 मरीज ठीक हो गए हैं। प्रदेश में 127 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को सामने आए 25 मामलों में सबसे ज्यादा 22 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा चमोली, पौड़ी और टिहरी में एक-एक मामला शामिल है।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश में 15 हजार 726 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। वहीं इससे पहले सोमवार को 26 नए कोरोना संक्रमित मिले। जबकि 10 मरीज ठीक हुए हैं। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 93033 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 1056 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों में 26 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Consumer Price Index: उत्तराखंड में महंगाई में मामूली गिरावट, देश में 15वां स्थान, जानिए कौन सा राज्य किस नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन

 

देहरादून जिले में 15, टिहरी में चार, हरिद्वार में दो, ऊधमसिंह नगर में दो, चमोली, नैनीताल, रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। इस दौरान 10 मरीजों ने संक्रमत को मात दी है। अब तक 89330 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।


संक्रमितों की तुलना में कम मरीज ठीक हो रहे हैं। जिससे सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 143 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 2.40 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed