{"_id":"627cefa9b21da1186961e83a","slug":"coronavirus-news-in-uttarakhand-covid-19-news-today-11-may-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड कोरोना अपडेट: चार जिलों में 12 नए संक्रमित मिले, प्रदेश की रिकवरी दर 96.10 और संक्रमण दर 0.71 प्रतिशत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड कोरोना अपडेट: चार जिलों में 12 नए संक्रमित मिले, प्रदेश की रिकवरी दर 96.10 और संक्रमण दर 0.71 प्रतिशत दर्ज
Thu, 12 May 2022 04:59 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 12 May 2022 04:59 PM IST
सार
देहरादून जिले में सात, हरिद्वार व नैनीताल जिले में दो-दो और ऊधमसिंह नगर जिले में एक संक्रमित मिला है। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 16 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। 96 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92563 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 1671 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार जिलों में 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...डॉक्टर को धमकी का खुलासा: तीसरी में पढ़ रहे छात्र ने टोनी कक्कड़ का गाना सुनने के बाद किया प्रैंक, पूछताछ में जवाबों से पुलिस को भी हैरत में डाला
विज्ञापन
देहरादून जिले में सात, हरिद्वार व नैनीताल जिले में दो-दो और ऊधमसिंह नगर जिले में एक संक्रमित मिला है। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। 16 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 88953 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। जिससे सक्रिय मामले कम हो रहे हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.10 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.71 प्रतिशत है।
विज्ञापन