फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus New Omicron Variant: Health Department will do Covid Testing On borders of Uttarakhand

कोरोना का नया वेरिएंट: उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीमाओं पर होगी बाहरी राज्यों से आने वालों की कोविड जांच

Sun, 28 Nov 2021 09:06 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Nov 2021 09:06 PM IST
सार

Coronavirus New Omicron Variant: हालांकि अभी तक भारत और उत्तराखंड में नए वेरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन राज्य से बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Coronavirus New Omicron Variant: Health Department will do Covid Testing On borders of Uttarakhand
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने और नए वेरिएंट की रोकथाम के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने सीमाओं पर बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों की चेकिंग और कोविड जांच करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण: मसूरी में बढ़ने लगे सैलानी, बिना मास्क पहने घूमते दिखे तो देना होगा जुर्माना, तस्वीरें
विज्ञापन


वहीं, ऊधमसिंह नगर जिले में दक्षिण अफ्रीका के कांगो से लौटे एक व्यक्ति की कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन एहतियात के तौर उसे आइसोलेशन में रखा गया है। विभाग ने दूसरे देशों से उत्तराखंड आने वाले हर व्यक्ति की कोविड जांच करने के साथ ही 14 दिन के आइसोलेशन में रखने के लिए सभी जिलों के सीएमओ को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: रविवार को 36 नए संक्रमित मिले, बढ़कर 176 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

सचिव स्वास्थ्य डॉ.पंकज कुमार पांडे ने बताया कि राज्य से बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। हालांकि अभी तक भारत और उत्तराखंड में नए वेरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों की सूचना राज्य को भेजी जा रही है।

14 दिन क्वारंटीन किया जाएगा

सचिव ने कहा कि सभी जिलों को निर्देश दिए कि बाहरी राज्यों से आने वाले किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर कोविड जांच कर 14 दिन का क्वारंटीन किया जाए। संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए सीमाओं पर भी सैंपल जांच और चेकिंग की जाएगी।

रविवार को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.तृप्ति बहुगुणा ने कोविड के नए वेरिएंट को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी जिलों के सीएमओ के साथ बैठक की। उन्होंने प्रदेश की सीमाओं पर बाहर से आने वाले लोगों की चेकिंग और सैंपलिंग करने को कहा है। साथ ही जिला स्तर पर कोविड सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed