संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 28 Nov 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मसूरी में बिना मास्क घूम रहे सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहाड़ों की रानी में अगर अब पर्यटक बिना मास्क के घूमते पाए गए तो उन्हें 500 रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। स्थानीय प्रशासन ने शहर में सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस ने शहर में पर्यटकों से मास्क पहनने की अपील की।
एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि शहर में सोमवार से कोरोना जांच में तेजी लाई जाएगी। प्रतिदिन शहर में डेढ़ सौ जांच का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि कि कोरोना गाइडलाइन की पूर्व की शर्तों का पालन सख्ती से कराया जाएगा।
इस मामले में सोमवार को शहर के होटल एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों के साथ बैठक की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का सख्ती के साथ पालन कराया जाएगा और बिना मास्क घूमते लोगों का पांच सौ का चालान काटा जाएगा।
2 of 5
मसूरी में बिना मास्क घूम रहे सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
वीकेंड पर पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई लेकिन शहर में पहुंचते ही पर्यटकों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। शहर के लगभग सभी चौराहों पर रह-रहकर जाम लगता रहा। दिल्ली से आए पर्यटक सोनवीर सिंह ने कहा कि शहर में कई जगह जाम लगा है। कहा कि आफॅ सीजन में भी मसूरी में जाम लग रहा है लेकिन पुलिस कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रही है।
3 of 5
मसूरी में बिना मास्क घूम रहे सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
किसी चौराहे पर कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखा। वहीं मसूरी होटल एसोसिएशन सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि शनिवार को शहर के होटल करीब 80 फीसदी बुक थे, लेकिन रविवार को शहर में करीब 40 फीसदी पर्यटक रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मसूरी में बिना मास्क घूम रहे सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शहर के मलिंगगार, रियाल्टो भगत सिंह चौक सहित अन्य चौराहों पर देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। सीओ मसूरी नरेंद्र पंत ने बताया कि अतिरिक्त फोर्स बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिसंबर के पहले हफ्ते तक मसूरी में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
मसूरी में घायल सैलानी और बाइक सवार
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, शहर की मालरोड पर एक बाइक सवार ने एक महिला पर्यटक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार युवक और महिला पर्यटक दोनों को चोटें आईं। लोगों ने दोनों को 108 एंबुलेंस सेवा से अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला पर्यटक लिपिका खुराना (29 ) सुभाष नगर नई दिल्ली की रहने वाली है। वहीं बाइक सवार घायल युवक राहुल मसूरी का रहने वाला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।