फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus : Many students could not appear in Uttarakhand Board experimental examination

कोरोना का कहर: उत्तराखंड बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए कई छात्र  

Tue, 27 Apr 2021 10:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Apr 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus : Many students could not appear in Uttarakhand Board experimental examination
परीक्षा - फोटो : पिक्साबे

उत्तराखंड में कोविड-19 की वजह से इस बार उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के कई छात्र-छात्राएं मार्च व अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में हुईं प्रयोगात्मक परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाए। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों से इस तरह के छात्र-छात्राओं की सूची मांगी गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चार मई से प्रस्तावित थीं। जबकि इससे पहले मार्च और अप्रैल के शुरूआती सप्ताह में छात्र-छात्राओं की विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं थीं, लेकिन कई छात्र-छात्राएं इस बार कोविड-19 की वजह से प्रयोगात्मक परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


उत्तराखंड: पहली बार 24 घंटे में 96 मरीजों की मौत, 5703 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 43 हजार पार
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ.नीता तिवारी की ओर से समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियोें को पत्र लिखकर कहा गया है कि इस तरह के छात्र-छात्राओं की जानकारी उपलब्ध कराएं। ताकि उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए फिर से कोई तिथि तय की जा सके।


कोरोना की दूसरी लहर: उत्तराखंड में संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा

12वीं के छात्रों को फिर मिलेगा मौका
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन की ओर से 10वीं की परीक्षाओं को रद्द किया गया है। जबकि 12वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। जिन छात्रों की 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई है, उन्हें इसके लिए फिर से अवसर दिया जाएगा। बता दें कि 12वीं की परीक्षा की नई तिथि एक जून को घोषित हो सकती है।

देहरादून: ये कैसा कोरोना कर्फ्यू! सड़कों पर लगी वाहनों की लंबी कतार, घंटों जाम में फंसे रहे लोग, तस्वीरें...

जिन छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई है, सीईओ से उनकी जानमारी मांगी गई है। बोर्ड को अभी इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है। इस तरह के छात्रों को प्रयोगात्मक परीक्षा में फिर से बैठने का अवसर दिया जाएगा।
- बृजमोहन रावत, अपर सचिव रामनगर बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed