फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown Uttarakhand: Veterinary Employee Cut his Neck In coronavirus Fear In pithoragarh

Coronavirus in Uttarakhand: कोरोना होने के डर से पशु अस्पताल में तैनात कर्मचारी ने काटी गले की नस, हालत नाजुक

Tue, 31 Mar 2020 11:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 31 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Uttarakhand: Veterinary Employee Cut his Neck In coronavirus Fear In pithoragarh
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना वायरस होने के डर के कारण उत्तराखंड के गंगोलीहाट में पशु अस्पताल में तैनात एक कर्मचारी ने अपने गले की नस काट ली। गंभीर हालत में लोग उसे पिथौरागढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लोहाघाट निवासी पशु चिकित्साकर्मी जीवन सिंह(45) रोज की तरह मंगलवार को भी अस्पताल गया था। उसकी पत्नी ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से गले में दर्द होने की शिकायत बता रहा था। उसका कहना था कि उसे कोरोना हो गया है। मंगलवार शाम को वह घर आया और अचानक खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद जीवन ने अपने गले की नस काट ली।
विज्ञापन


उसकी आवाज सुनकर घरवालों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि इलाज चल रहा है। उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। जांच होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुनस्यारी में फंसी फ्रांस की युवती

मुनस्यारी में फंसी फ्रांस की युवती अनाइस ने प्रशासन से अपने देश भेजने की गुहार लगाई है। फ्रांस की 26 वर्षीय अनाइस फरवरी माह में मुनस्यारी घूमने आई थी। वह फरवरी से मुनस्यारी में होम स्टे में है। अब वह अपने घर फ्रांस जाना चाहती है।

उसका वीजा 24 अप्रैल को खत्म हो रहा है। मंगलवार को अनाइस ने एसडीएम भगत सिंह फोनिया से फ्रांस जाने की मांग की। एसडीएम ने ऑनलाइन अप्लाई करने को कहा है। अनाइस पेशे से फैशन डिजाइनर है। उसका कहना है कि अगर वह दिल्ली पहुंच जाए तो फिर उसे फ्रांस जाने की अनुमति मिल जाएगी।

पिथौरागढ़ में मजदूरों को ले जा रहा कैंटर सीज, चालक गिरफ्तार

पिथौरागढ़ में कैंटर में मज़दूरों को ले जा रहे वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया। लॉक डाउन के उल्लंघन में चालक को गिरफ्तार किया है। मामले के अनुसार,  मंगलवार को एंचोली चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने यूके 05सीए 1638 नंबर के कैंटर की तलाशी ली।

जिसमें चालक राकेश कुमार निवासी थल वाहन में बहराइच के 15 मजदूरों को ले जा रहा था। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर धारा 188/269 और 51(बी) आप्रअधि 2005 के तहत मामला दर्ज कर वाहन को सीज किया गया। वाहन में सवार सभी 15 और पैदल जा रहे 12 अन्य मजदूरों को सरकारी वाहन से पुलिस लाइन लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed