Lockdown: रुद्रपुर में राशन बांट रही नगर निगम की टीम से भिड़े दो भाई, पीआरडी जवान की वर्दी फटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में मुख्यमंत्री राहत कोष का राशन बांटने के दौरान गुरुवार को ट्रांजिट कैंप में विवाद हो गया। आरोप है कि राशन वितरण की व्यवस्था से नाराज दो भाई नगर निगम की टीम से भिड़ गए। इस दौरान बीच बचाव करने आए पीआरडी जवान की वर्दी फट गई। पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरा आरोप फरार हो गया।
ट्रांजिट कैंप के वार्ड नंबर पांच में गुरुवार दोहपर नगर निगम की टीम जरूरतमंद लोगों को राशन की किट बांट रही थी। राशन के कट्टे के लिए लोगों में मारामारी मच गई। भीड़ बढ़ती देख नगर निगम की टीम के साथ आए पीआरडी जवान विक्रम सिंह ने लोगों को शांतिपूर्ण लाइन में खडे रहने को कहा। जिस पर राशन लेने पहुंचे दो भाईयों की पीआरडी जवान के साथ कहासुनी हो गई। उन्होंने पीआरडी जवान के साथ गाली गलौज कर दी।
आरोप है कि जवान के आपत्ति जताने पर दोनों भाईयों ने हाथापाई कर दी, इसमें पीआरडी जवान की वर्दी फट गई। नगर निगम के कर निरीक्षक बीसी रेखाड़ी ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन एक युवक भीड़ का फायदा उठाकर वहां से भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एक युवक को पकड़ लिया।
राशन वितरण स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते नगर निगम की टीम की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स की मांग की। कर निरीक्षक रिखाड़ी ने कहा कि शाम चार बजे कुल 100 कट्टे राशन बांटा गया। एसओ विद्यादत्त जोशी ने बताया कि राशन वितरण को लेकर नगर निगम से कुछ लोगों का विवाद होने की जानकारी है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।