फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown Uttarakhand: Many Teacher stuck in their Home out of City

Uttarakhand Lockdown: मुख्यालय को छोड़ घर पहुंचे शिक्षक फंसे, अब ड्यूटी स्थल पहुंचने में हो रही परेशानी

Sat, 11 Apr 2020 01:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 11 Apr 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Uttarakhand: Many Teacher stuck in their Home out of City
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड शिक्षा विभाग की ओर से लॉकडाउन के दौरान शिक्षकों को निर्देश दिए गए थे कि कोई भी शिक्षक मुख्यालय एवं जिले से बाहर नहीं जाएगा। आपातकालीन स्थिति में विभाग को उनकी जरूरत पड़ सकती है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षक लॉकडाउन के दौरान मुख्यालय एवं जनपद को छोड़कर अपने घर दूसरे जनपदों में पहुंच गए।

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से अब इन शिक्षकों की सामुदायिक निगरानी मे ड्यूटी लगा दी गई है, लेकिन दूसरे जनपदों में होने की वजह से शिक्षक ड्यूटी स्थल पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। प्रदेश के पर्वतीय जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ उत्तरकाशी, पौड़ी, बागेश्वर, अल्मोड़ा आदि में तैनात कई शिक्षक लॉकडाउन के दौरान स्कूल बंद होने की वजह से अपने देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर स्थित घरों में पहुंच गए।
विज्ञापन


अब इन शिक्षकों की अन्य कर्मचारियों के साथ सामुदायिक निगरानी में ड्यूटी लगा दी गई है। इसके चलते कई शिक्षक ड्यूटी स्थल नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस पर अपर निदेशक बेसिक शिक्षा वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शिक्षकों को लॉकडाउन के दौरान जिस जिले में उनकी ड्यूटी है, उसे छोड़कर नहीं जाना चाहिए था। किसी कारण यदि वे अपने घर पहुंच भी गए हैं तो उन्हें स्थानीय प्रशासन से संपर्क करना चाहिए ताकि इस तरह के शिक्षकों के लिए कोई व्यवस्था की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed