फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown : Jamaati Ruckus and dehradun Two colony Seal

Lockdown Uttarakhand: सुद्धोवाला क्वारंटीन सेंटर में जमातियों ने किया हंगामा, भगत सिंह कॉलोनी और कारगी ग्रांट बस्ती सील

Sun, 05 Apr 2020 09:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown : Jamaati Ruckus and dehradun Two colony Seal
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में क्वारंटीन किए गए जमाती स्वास्थ्यकर्मियों से बदतमीजी करने की हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। क्वारंटीन सेंटरों से रोजाना बेवजह हंगामा और स्टाफ से बदसलूकी की शिकायतें आ रही हैं। हालांकि सभी अधिकारी इस संबंध में अधिकारिक रूप से बोलने से बच रहे हैं। रविवार को भी सुद्धोवाला में बनाए गए सेंटर में क्वारंटीन किए गए जमातियों ने हंगामा किया।

विज्ञापन


इस बारे में पुलिस से मौखिक शिकायत की गई है। क्वारंटीन जमातियों के हंगामे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। सुद्धोवाला स्थित एक इंस्टीट्यूट में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में पहले दिन से ही ये लोग स्वास्थ्यकर्मियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं, जो रोजाना नई-नई डिमांड करते हैं। रविवार सुबह नाश्ते के टाइम को लेकर जमातियों ने हंगामा करते हुए स्टाफ से बदसलूकी की।
विज्ञापन


इस संबंध में स्वास्थ्यकर्मियों ने पुलिस से मौखिक तौर पर शिकायत की। स्टाफ की ओर से बताया गया है कि कोई जमाती सुबह छह बजे तो कोई आठ और कोई नो बजे नाश्ते की मांग कर रहा है। इसमें भी तरह तरह की चीजों की डिमांड की जाती है। डिमांड पूरी न होने पर हंगामा और बदसलूकी की जाती है। साथ ही यह भी बताया गया है कि सेंटर में थूक कर परेशान भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगत सिंह कॉलोनी और कारगी ग्रांट बस्ती सील

भगत सिंह कॉलोनी और कारगी ग्रांट स्थित बस्ती में शनिवार को आवाजाही नियंत्रित करने के बाद रविवार को बस्ती को  सील कर दिया गया है। दोनों क्षेत्रों की लगभग आठ हजार की आबादी अब अपने घरों में बंद है। इससे पहले प्रशासन ने दोनों जगहों पर राशन व खाने के प्रबंध कर दिए हैं। कॉलोनियों में सिर्फ सरकारी वेंडर ही राशन लेकर पहुंच रहे हैं।

तीन दिन पहले शहर के पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। ये सभी कारगी ग्रांट बस्ती के निवासी थे और भगत सिंह कॉलोनी की मस्जिद में भी ठहरे थे। इसके बाद इन कॉलोनियों के कुछ लोगों को प्रशासन ने क्वारंटीन भी किया था। प्रशासन के आदेश पर शनिवार को दोनों जगहों में आवाजाही को नियंत्रित कर दिया था। साथ ही यहां पर सामुदायिक सर्विलांस के निर्देश दिए थे।

साथ ही प्रशासन ने दोनों जगहों के लिए आवश्यक वस्तुओं का प्रबंध भी शुरू कर दिया था। रविवार सुबह से ही दोनों कॉलोनियों में आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी गई। कॉलोनियों के सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इसके साथ ही स्थानीय  निवासियों ने भी अपने स्तर से आने जाने के मार्गों पर आंशिक रूप से बल्लियां आदि भी लगा दी। रविवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर कॉलोनियों के बाहर ही राशन व अन्य आवश्यक वस्तुओं को पहुंचा दिया गया। साथ ही लोगों को अपने घरों में रहने की अपील की गई। इन दोनों जगहों पर सरकारी वेंडर ही राशन की आपूर्ति भी कर रहे हैं।

सैनिक सहकारी आवास समिति लिमिटेड डिफेंस कालोनी, देहरादून ने कॉलोनी को सील कर दिया है। कॉलोनी में बाहरी व्यक्तियों के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

सुबह से ही पसर गया सन्नाटा 
कारगी ग्रांट के साथ-साथ इससे सटे हुए इलाकों में सुबह से ही सन्नाटा पसर गया था। लोग पहले से ज्यादा सचेत दिखे। इसके चलते सभी अपने अपने घरों में ही रहे। खासकर कारगी ग्रांट में लोग रोज की तरह अपनी छतों पर भी कम नजर आए।

मुख्य मार्गों पर पुलिस को तैनात किया गया है। ताकि यहां कोई बाहरी व्यक्ति आने का प्रयास न करे। इसके साथ ही रात में भी चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed