फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus lockdown in Uttarakhand: Two youth Abscond From Quarantine Center from Kashipur

Coronavirus uttarakhand: क्वारंटीन सेंटर के कमरों की खिड़की तोड़कर भागे दो युवक, पुलिस खोजने में जुटी

Fri, 03 Apr 2020 10:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Apr 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown in Uttarakhand: Two youth Abscond From Quarantine Center from Kashipur
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के बाजपुर में आईआईएम के हॉस्टल में क्वारंटीन के लिए रखे गए दो युवक कमरों की खिड़की तोड़कर भाग निकले। इससे पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस की टीमें गायब लोगों को खोजने में जुट गई हैं। खबर लिखे जाने तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान सड़क पर पैदल जा रहे बिजनौर निवासी एक युवक को रोका था। उसने बताया कि वह काम के सिलसिले में काशीपुर आया है। पुलिस ने उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


मेडिकल परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे आईआईएम के बाजपुर रोड स्थित हॉस्टल में क्वारंटीन के लिए रखा। बुधवार को ही हल्द्वानी निवासी एक युवक को उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करते धरा गया था। उसे भी क्वारंटीन के लिए उक्त हॉस्टल में ही रखा गया था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उक्त दोनों लोग हॉस्टल के कमरे की खिड़की तोड़कर भाग गए। इससे क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने-अपने कमरों की खिड़कियां तोड़कर भागे

इस सेंटर में फिलहाल 17 लोगों को क्वारंटीन के लिए रखा गया है। कोरोना संक्रमण रोकथाम के नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे सरकारी अस्पताल के डॉ. आलोक रूटीन चेकअप के लिए गए तो वहां रखे गए अन्य लोगों ने बताया कि दोनों व्यक्ति अपने-अपने कमरों की खिड़कियां तोड़कर भाग गए। डॉ. आलोक की सूचना पर उनके द्वारा दोनों के विरुद्ध आईटीआई थाने में तहरीर सौंपी गई है।

इस घटना से पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई। पुलिस अधिकारियों ने यूपी की सीमा के सभी बॉर्डरों पर तैनात पुलिस फोर्स को अलर्ट कर दिया है। इधर, एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि फरार दोनों व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट सामान्य आई थी। उन्होंने बताया कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस की नाक के नीचे से भागे संदिग्ध
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्थापित किया गया क्वारंटीन सेंटर आईटीआई थाने के ठीक बगल में है। सेंटर में पुलिस की ड्यूटी भी लगी है। इसके बावजूद दो लोग कमरे की खिड़की तोड़कर दिनदहाड़े फरार हो गए। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

हाथरस से लौटे दो युवक पकड़े, स्वास्थ्य विभाग को सौंपे

हाथरस से लौटे दो संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम के हवाले कर दिया। उन्हें बाजपुर रोड स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।दोनों का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

आईटीआई थाने के ग्राम गुलड़िया निवासी एक युवक हाथरस के एक मदरसे में तालीम हासिल कर रहा है। उसके साथ जसपुर निवासी युवक भी था। लॉकडाउन के चलते चार दिन पूर्व दोनों युवक पैदल काशीपुर के लिए चले। रास्ते में उन्होंने ट्रक आदि से लिफ्ट ली।

किसी तरह दोनों युवक शुक्रवार की सुबह काशीपुर स्थित ग्राम गुलड़िया पहुंचे। वहां 4-5 घंटे रुकने के बाद उक्त युवक बाइक लेकर अपने दोस्त को छोड़ने जसपुर जा रहा था। शुक्रवार की शाम बांसफोड़ान चौकी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे एसआई रविंद्र सिंह बिष्ट ने उन्हें रोका।

पुलिस को देखकर दोनों युवक सकपका गए। पूछने पर वे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। शक होने पर पुलिस ने सरकारी अस्पताल से डॉक्टरों की टीम बुलाकर उन्हें सौंप दिया। दोनों युवकों को बाजपुर रोड स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed