फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus lockdown in uttarakhand Live Updates: Shops Open but Customer Not Come

Lockdown Uttarakhand: डीजीपी की चेतावनी, छिपे हुए जमाती सामने न आए तो दर्ज होगा हत्या का मुकदमा

Sun, 05 Apr 2020 10:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown in uttarakhand Live Updates: Shops Open but Customer Not Come
डीजीपी अनिल रतूड़ी

उत्तराखंड में कई जमाती मेडिकल जांच कराने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं। इस पर रविवार को पुलिस महानिदेशक ने चेतावनी जारी की कि छिपे हुए जमातियों के पास सोमवार को पुलिस के सामने आने का आखिरी मौका है। यदि उसके बाद कोई पकड़ा जाता है तो उस पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


उनके संक्रमण से किसी की जान जाती है तो फिर संबंधित पर हत्या का केस दर्ज होगा। उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 26 कोरोना पॉजिटिव में 19 जमाती हैं। इनमें आठ देहरादून जिले से हैं। हिमाचल प्रदेश के डीजीपी के बाद उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने रविवार को जमातियों को कड़ी चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निजामुद्दीन मरकज और जमात में गए 675 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है। पुलिस के अनुरोध के बावजूद जमाती खुद को छिपा रहे हैं, जो चिंताजनक है। सरकार और पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा के लिए गंभीर है। जमाती सामने आए तो पूरे समाज के लिए बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस से काफी लोग ठीक हो रहे हैं। इसलिए डरने की कोई बात नहीं हैं। जरूरी होगा तो उनका मेडिकल कराया जाएगा। जमातियों के सामने आने का सोमवार को आखिरी दिन है। सामने आने वालों का पुलिस पूरा साथ देगी। इसके बाद आने वाले जमातियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

पढ़ें... अन्य जगह के खास अपडेट

Coronavirus lockdown in uttarakhand Live Updates: Shops Open but Customer Not Come
-लॉकडाउन के बीच हरिद्वार के खन्नानगर कॉलोनी निवासी प्रणय अग्रवाल ने हेलमेट के ऊपर कोरोना जैसा डिजाइन बनाया। प्रणय ने बताया कि उनका उद्देश्य इस हेलमेट के माध्यम से लोगों को कोरोना के खतरे के प्रति जागरूक करना है। प्रणय दूसरी कक्षा के छात्र हैं।

-भगवानपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 12 मजदूरों समेत 16 लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। मजदूरों ने जहां फैक्टरी से एडवांस पैसे लेने के बाद भी तहसील में राशन के लिए अनावश्यक भीड़ लगाई थी तो वहीं चार अन्य लोग बेवजह सड़कों पर घूमकर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि अनावश्यक घरों के बाहर घूमने पर सभी को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया गया।

- दून अस्पताल से भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद आज 10 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिसमें से सात जमाती थे।

- प्रदेश में आज चार और कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। जानकारी अनुसार, एक युवक कालाढ़ूगी से और तीन लोग देहरादून से हैं। तीनों ही जमात में शामिल होकर लौटे थे। 

-पीएम मोदी के आज रात को नौ बजे लाइट्स बंद करने आह्वान पर यूपीसीएल ने लोगों ने अपील की है कि केवल घरों की लाइट ही बंद करें। दुकानों या संस्थानों की लाइट बंद न करें। 

-देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती एक ट्रेनी आईएफएस की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद अब अस्पताल प्रशासन ने ट्रेनी आईएफएस को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। 

-देहरादून में दो कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब कारगी ग्रांट क्षेत्र को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। इससे पहले शनिवार को कारगी और भगत सिंह कॉलोनी क्षेत्र को भी पूरी तरह सील कर दिया गया था। वहीं, हरिद्वार के पनियाला गांव को भी बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है। इसके साथ ही गांव वालों से अपील की है कि वे घरों से न निकले और नमाज घर में ही अदा करें।

-मुंबई से रुद्रपुर लौटी एक युवती को खांसी व बुखार की शिकायत पर रुद्रपुर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। साथ ही युवती का सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया से लौटे बाजपुर निवासी एक युवक का सैंपल अधिकारियों ने रिजेक्ट कर दिया। युवक का सैंपल दोबारा मांगा गया है।

- हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं सड़कों पर घूमते मिले  आठ लोगों को हिरासत में लिया।

-लॉकडाउन का उल्लंघन कर रुद्रपुर में सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में पुलिस ने एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार की रात सुभाष कॉलोनी निवासी युवक ने व्हाट्सएप के जरिए लोगों को मैसेज भेजकर भड़काने का प्रयास किया। आरोपी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ भी वीडियो बनाकर वायरल की। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 

पढ़ें अन्य जगहों के अपडेट

Coronavirus lockdown in uttarakhand Live Updates: Shops Open but Customer Not Come

- शनिवार को दो कॉलोनियों में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद लोग खौफ में हैं। इसके चलते बंजारावाला की हरिओम कॉलोनी में लोगों ने खुद ही डंडे लगाकर रास्ता आम लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया। 

-देहरादून में सुबह घंटाघर पर कम ही लोग दिखे। बेवजह निकले लोगों का पुलिस ने चालान भी किया। वहीं, धारा चौकी पहुंचकर कुछ लोगों ने पुलिस के पास राशन के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया।

-हल्द्वानी मंगल पड़ाव क्षेत्र में प्रशासन द्वारा सब्जियों के ठेले बाजार में प्रवेश न करें इसके लिए रास्ता बंद कर दिया।

-रामनगर में सुबह तमाम गलियां और बाजार सूने दिखे। वहीं, मेडिकल की दुकान एटीएम खुले लेकिन लोग नहीं पहुंचे।

-चमोली जिले के पोखरी में सुबह 7 बजे से ही दुकानें खुली, लेकिन ग्राहक नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed