फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown in Uttarakhand: Government Will Give 15 kilogram ration to 11 lak APL family for 3 month

Lockdown Uttarakhand: प्रदेश के 11 लाख एपीएल परिवारों को तीन महीने तक मिलेगा दोगुना राशन

Thu, 09 Apr 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Apr 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown in Uttarakhand: Government Will Give 15 kilogram ration to 11 lak APL family for 3 month
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना महामारी रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के लगभग 11 लाख एपीएल परिवारों को राहत दी है। सरकार ने राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत आने वाले इन परिवारों को प्रति माह मिलने वाला सस्ता राशन दोगुना कर दिया।

विज्ञापन


अब प्रति राशन कार्ड 15 किलो राशन मिलेगा। अभी तक साढ़े सात किलो राशन प्रति माह मिलता था। बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एपीएल परिवारों का सस्ता राशन दोगुना करने को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


प्रदेश में 23 लाख से अधिक राशन कार्ड धारक हैं, जो तीन श्रेणियों में हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्राथमिक और अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं। इनकी संख्या लगभग 13 लाख है। जबकि राज्य खाद्य योजना में लगभग 11 लाख एपीएल परिवार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से प्राथमिक और अंत्योदय परिवार के राशन कार्ड धारकों को प्रति माह मिलने वाले सस्ते राशन के साथ ही अब अतिरिक्त पांच किलो चावल मुफ्त में दिया जा रहा है।

इन परिवारों को एपीएल की तुलना में पहले ही ज्यादा राशन मिलता है। प्रदेश सरकार ने राज्य खाद्य योजना के एपीएल परिवारों का राशन कोटा अप्रैल से जून माह तक दोगुना किया है।

ये है सस्ते राशन का कोटा
राज्य खाद्य योजना के तहत एपीएल परिवारों को प्रति माह कुल साढ़े सात किलो राशन मिलता है। इसमें पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल प्रति कार्ड निर्धारित है। जबकि प्राथमिक परिवारों को प्रति सदस्य के हिसाब से दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल और अंत्योदय परिवार को प्रति कार्ड 35 किलो राशन प्रति माह मिलता है। इसमें 21 किलो 700 ग्राम गेहूं और 13 किलो 300 ग्राम चावल मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed