Uttarakhand Lockdown: रुद्रपुर में क्वारंटीन किए गए चार लोगों को आइसोलेशन वार्ड में किया भर्ती, प्रीत विहार कॉलोनी सील
- जमात में शामिल होने की आशंका, चारों के सैम्पल आज जांच को भेजे जाएंगे हल्द्वानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के रुद्रपुर में ग्राम्य विकास संस्थान में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से चार लोगों को रुद्रपुर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इन चारों लोगों के जमात में शामिल होने की आशंका के चलते एहतियातन ऐसा किया गया है। आज सभी के सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी लैब भेजे जाएंगे।
जानकारी के अनुसारन, ग्राम्य विकास संस्थान में करीब 43 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। एसएमओ डॉ. अविनाश खन्ना और डॉ. गौरव अग्रवाल की देखरेख में शनिवार देर रात को चार लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि चारों के जमात में शामिल होने व उनके द्वारा अन्य क्वारंटीन लोगों को संक्रमित करने की आशंका के चलते आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। हालांकि दिनेशपुर के जयनगर में पकड़े गए सभी छह जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर युवक गिरफ्तार
लॉकडाउन का उल्लंघन कर रुद्रपुर में सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में पुलिस ने एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार की रात सुभाष कॉलोनी निवासी युवक ने व्हाट्सएप के जरिए लोगों को मैसेज भेजकर भड़काने का प्रयास किया।
आरोपी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ भी वीडियो बनाकर वायरल की। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
रुद्रपुर की प्रीत विहार कॉलोनी सील
रामपुर बॉर्डर से सटे रुद्रपुर के प्रीत विहार कालोनी को सील कर दिया गया है। जमातियों के चोरी-छुपे इस गांव के रास्ते आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। उत्तराखंड और उतरप्रदेश से लगे रामपुर बॉर्डर को लॉकडाउन के बाद के पुलिस ने पहरा देना शुरू कर दिया था।
इसके बाद भी कई लोग चोरी-छिपे कॉलोनी के रास्ते शहर में प्रवेश कर रहे थे। पुलिस को इनपुट मिला कि इस रास्ते कुछ जमाती भी निकले है। सीओ अमित कुमार ने बताया एहतियातन गांव को सील किया गया है। गांव के रास्ते आने जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। स्वास्थ्य व पुलिस टीम गांव में नजर बनाए हुए है।