फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus lockdown in uttarakhand: E pass for Stuced Persons

Lockdown Uttarakhand: नहीं बन पा रहा पास तो परेशान न हों, यहां बनवा सकते हैं ई-पास

Thu, 02 Apr 2020 08:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Apr 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
coronavirus lockdown in uttarakhand: E pass for Stuced Persons
- फोटो : डेमो फोटो

सरकार ने बेहद जरूरी काम होने पर बाकायदा लिंक जारी कर ई-पास बनवाने की व्यवस्था जिला स्तर पर की है। जिला प्रशासन द्वारा आपात, आकस्मिक, स्वास्थ्य एवं आवश्यक सामग्री के आपूर्तिकर्ताओं के लिए वाहन ई-पास निर्गत किए जा रहे हैं। इसके अलावा व्यक्तिगत आपात स्थिति में भी ई-पास के लिए आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन


इस लिंक पर जाकर प्राप्त करें ई-पास
https://policecitizenportal.uk.gov.in/e_pass/Home/Index

लोगों को हो रही परेशानी

साहब, दो दिन के लिए किसी काम से यहां आए थे, बच्चों को पड़ोसियों के भरोसे छोड़कर। अब हमें किसी भी हाल में घर लौटना है। हमारा पास बनावा दो। रिश्तेदारी में किसी की मौत हो गई। थाना-चौकियों से लेकर पालिका दफ्तर, नगर निगम और प्रशासन के पास तमाम ऐसे लोग पहुंच रहे हैं, जो चाहते हैं कि उन्हें पास देकर उनके घरों को भेज दिया जाए। जबकि उपरोक्त संस्थाओं में से किसी के पास भी एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए पास बनाने की अनुमति नहीं है।

22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद प्रदेश में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया था। इसके बाद लोग जहां-तहां फंस गए। ऐसे में कई लोग जरूरतमंद हैं तो कुछ मौका-बेमौका देखकर इधर से उधर जाना चाहते हैं। लोग थाना-चौकियों के चक्कर ज्यादा काट रहे हैं। यहां तक की पहुंच वाले रसूखदारों से फोन तक करवाकर दबाव बना रहे हैं। सुबह सात बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक तमाम नाकों (बैरियर) पर लोग जुट रहे हैं।

इसके अलावा ऑलवेदर रोड का काम बंद होने से मजदूरों के पैदल नीचे उतरने का सिलसिला अभी भी जारी है। विभिन्न नाकों पर पुलिस का चमका देकर ये लोग तपोवन, मुनीकीरेती, ढालवाला और चंद्रभागा तक तो पहुंच जा रहे हैं। लेकिन, इसके बाद बाद पुलिस इनको क्वारंटीन सेंटर भेज रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यस्थल से पलायन कर अपने घरों की तरफ लौट रहे लोग

अधिकांश श्रमिक अपने कार्यस्थल से पलायन कर अपने घरों की तरफ लौट रहे हैं। पहाड़ से तो वे किसी तरह उतर जा रहे हैं, लेकिन ऋषिकेश में तीन जनपदों की सीमाएं पड़ने के कारण पुलिस का कड़ा पहरा है। यहां जगह-जगह पुलिस ने नाके लगा रखे हैं।

जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस लगातार ड्यूटी दे रही है। इन नाकों पर ई-पास लेकर पहुंच रहे लोगों और पैदल श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। बुधवार को दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज से तब्लीगियों के चोरी-छिपे प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस पहरा और कड़ा कर दिया।

आवश्यक सेवा वाले वाहनों में भी ड्राइवर और हेल्पर के अलावा किसी तीसरे व्यक्ति को भी नहीं जाने दिया गया। इससे पहले मानवता के नाते पुलिस बेहद जरूरतमंद लोगों को एक निश्चित दूरी तय करने की इजाजत दे भी रही थी, लेकिन दिल्ली की घटना के बाद इस पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई। इसके बाद केवल उन्हीं लोगों को आने-जाने दिया जा रहा है। जिनके पास सरकार की ओर से जारी किया गया पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed