Coronavirus : कहीं पॉलिथीन न ले आए आपके घर तक कोरोना, डॉक्टरों ने किया सावधान
- डॉक्टरों के मुताबिक पॉलिथीन में 72 घंटे तक एक्टिव रह सकता है वायरस
विस्तार
Coronavirus in Uttarakhand : रुद्रप्रयाग में मिले दो और कोरोना संक्रमित, राज्य में आकड़ा पहुंचा 510
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के फिजीशियन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुमार जी कॉल ने बताया कि पॉलिथीन में कोरोना वायरस 72 घंटे तक सक्रिय रह सकता है। जबकि हवा में 3 घंटे, कॉपर में 4 घंटे और कार्ड बोर्ड पर 24 घंटे तक एक्टिव रह सकता है। इसी तरह स्टेनलेस स्टील में भी यह वायरस 72 घंटे तक जीवित रह सकता है।
सावधानियां...
श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल के वरिष्ठ सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश रावत ने बताया कि पॉलिथीन का इस्तेमाल कोरोना संक्रमण काल में खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि फल सब्जी आदि चीजें खरीदने के लिए घर से ही बैग ले जाएं।
ऐसे बरतें सावधानियां
- कोशिश करें कि फल-सब्जी, राशन आदि मोहल्ले या कालोनियों में आने वाले रेहड़ी, ठेली वालों या दुकानों से खरीदें।
- खरीदा गया सामान विक्रेता के बजाय अपने बैग या किसी कपड़े या फिर कागज के लिफाफे में रखें।
- फल सब्जी, दूध या अन्य सामान को सीधे फ्रीज या किचन में न रखें, बल्कि कुछ घंटे अलग रख दें।
- इस्तेमाल करने से पहले सब्जियों को गर्म पानी में अच्छी तरह से धो लें।