फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus latest news : virus can reach your home through polythene

Coronavirus : कहीं पॉलिथीन न ले आए आपके घर तक कोरोना, डॉक्टरों ने किया सावधान

Fri, 29 May 2020 09:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 29 May 2020 09:44 AM IST
सार

  • डॉक्टरों के मुताबिक पॉलिथीन में 72 घंटे तक एक्टिव रह सकता है वायरस

विज्ञापन
coronavirus latest news : virus can reach your home through polythene
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आप भी फल सब्जी पॉलीथिन में ला रहे हैं तो सावधान हो जाइए। हो सकता है कि पॉलीथिन के साथ कोरोना वायरस भी आपके परिवार तक पहुंच जाए। डॉक्टरों का मानना है कि कोरोना वायरस सबसे अधिक देर तक पॉलिथीन में सक्रिय रहता है।
विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : रुद्रप्रयाग में मिले दो और कोरोना संक्रमित, राज्य में आकड़ा पहुंचा 510
विज्ञापन


राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के फिजीशियन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुमार जी कॉल ने बताया कि पॉलिथीन में कोरोना वायरस 72 घंटे तक सक्रिय रह सकता है। जबकि हवा में 3 घंटे, कॉपर में 4 घंटे और कार्ड बोर्ड पर 24 घंटे तक एक्टिव रह सकता है। इसी तरह स्टेनलेस स्टील में भी यह वायरस 72 घंटे तक जीवित रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावधानियां...

श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल के वरिष्ठ सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश रावत ने बताया कि पॉलिथीन का इस्तेमाल कोरोना संक्रमण काल में खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि फल सब्जी आदि चीजें खरीदने के लिए घर से ही बैग ले जाएं।

ऐसे बरतें सावधानियां

- कोशिश करें कि फल-सब्जी, राशन आदि मोहल्ले या कालोनियों में आने वाले रेहड़ी, ठेली वालों या दुकानों से खरीदें।
- खरीदा गया सामान विक्रेता के बजाय अपने बैग या किसी कपड़े या फिर कागज के लिफाफे में रखें।
- फल सब्जी, दूध या अन्य सामान को सीधे फ्रीज या किचन में न रखें, बल्कि कुछ घंटे अलग रख दें।
- इस्तेमाल करने से पहले सब्जियों को गर्म पानी में अच्छी तरह से धो लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed