फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand village latest news : in uttarkashi district 84 containment zone in 70 villages

उत्तराखंड में कोरोना : गांव में भी फैलने लगा संक्रमण, उत्तरकाशी जिले के 70 गांवों में बनाए गए 85 कंटेनमेंट जोन

Wed, 12 May 2021 04:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 12 May 2021 04:07 PM IST
सार

प्रशासन ने गांवों में भी सैंपलिंग तेज कर संक्रमण पाए जाने पर कंटेनमेंट जोन बनाने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand village latest news : in uttarkashi district 84 containment zone in 70 villages
सुदूरवर्ती गांवों में कोरोना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तरकाशी जिले के कई सुदूरवर्ती गांवों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रशासन ने गांवों में भी सैंपलिंग तेज कर संक्रमण पाए जाने पर कंटेनमेंट जोन बनाने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : हरिद्वार कुंभ से लिया सबक, कैंची धाम में होने वाला वार्षिक मेला रद्द 
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में खांसी, जुखाम, बुखार की शिकायतें मिलने पर प्रशासन द्वारा सैंपलिंग कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। हालांकि अधिकांश लोगों में कोविड के गंभीर लक्षण नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड : युवाओं को पहला टीका लगाने में लग जाएगा एक साल, 18 से 44 वर्ष के 50 लाख का होना है टीकाकरण

ऐहतियात बरतते हुए प्रशासन ने ज्यादा संख्या में कोरोना संक्रमित केस मिलने वाले गांवों को कंटेनमेंट जोन बनाकर वहां आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। अभी तक प्रशासन ने 70 गांवों सहित कुल 85 कंटेनमेंट जोन बनाए हैं।

ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सेवाओं का अभाव

जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह जिला अस्पताल पर निर्भर हैं। यहां बड़ी संख्या में कोविड मरीज भर्ती होने के कारण स्वास्थ्य विभाग को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोग निकटवर्ती सीएचसी और पीएचसी पर निर्भर हैं, लेकिन वहां पर्याप्त संसाधनों का अभाव बना हुआ है। 

कोरोना की दूसरी लहर में जिले में हुई 29 मौतें

वॉर रूम में तैनात एसीएमओ डॉ. बिपुल बिस्वास ने स्वीकारा कि उत्तरकाशी जिले के ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उन्होंने बताया कि गंभीर लक्षण वाले कोविड मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है, जबकि शेष लोगों को होम आइसोलेट कर मेडिकल किट देकर उपचार की व्यवस्था की गई है। डॉ. बिस्वास ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में बीते 17 अप्रैल से अभी तक जिले में 29 कोविड मरीजों की मौत हुई है। इन सभी गंभीर रोगियों का अस्पताल में उपचार चल रहा था।

कर्णप्रयाग में 557 लोगों को लगे टीके, 30 सेकिंड में हुए 200 पंजीकरण 

मंगलवार को पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में बने टीकाकरण सेंटर में 187, ट्रामा सेंटर में 110,  गौचर में 130 और सिदोली में भी 130 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी के डॉ. राजीव शर्मा और डॉ. हरीश थपलियाल ने कहा कि युवाओं में टीकारकण को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है। बुधवार (आज) को कॉलेज में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों में लगने वाले टीकों के पंजीकरण के लिए 30 सेकेंड में 200 लोगों का स्लाट बुक हो गया था।

वहीं, राइंका गैरसैंण में लगे टीकाकरण कैंप में 18 से अधिक आयु वर्ग के 100 लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए। सीएचसी की अधीक्षक डॉ. अनीता ने कहा कि सिराणा में 58 और लखेड़ी में 80 लोगों का कोविड टेस्ट के लिए सेंपल लिए गए हैं। इससे पूर्व भी लखेड़ी गांव में 30 अप्रैल व 4 मई को 50-50 लोगों के सेंपल लिए गये थे।

कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए क्षेत्र में  उच्चधिकारियों के निर्देशन में हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। जिन गांवों में कोरोना संक्रमित लोग चिन्हित हैं प्राथमिकता के आधार पर उन गावों में पहले सैंपलिंग की जायेगी। बुधवार को जिन्गोड़, रामड़ा और घंडियाल में सैंपल लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed