फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand : Three more corona Positive case Detected Today, total patients are 75

Coronavirus in Uttarakhand: 10 साल की बच्ची समेत मिले छह कोरोना संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या हुई 78

Thu, 14 May 2020 10:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 14 May 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : Three more corona Positive case Detected Today, total patients are 75
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

प्रदेश में दिल्ली और महाराष्ट्र से लौटे छह और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मरीजों को भर्ती कराने के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। इन नए मामलों को मिलाकर प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या अब 78 हो गई है, जिनमें से 50 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बृृहस्पतिवार को 363 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें 357 सैंपल निगेटिव मिले हैं। जबकि देहरादून जिले के मसूरी में 36 वर्षीय
विज्ञापन

महिला, रायपुर में 36 वर्षीय व्यक्ति और डालनवाला निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि मसूरी और डालनवाला में संक्रमित महिला व पुरुष दिल्ली से लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Coronavirus In Uttarakhand: वेतन में से एक साल तक 30 फीसदी कटौती के फैसले पर केवल एक विधायक ने दी सहमति

रायपुर का संक्रमित व्यक्ति महाराष्ट्र के गौरेगांव से लौटा था। तीनों संक्रमित मरीजों का सैंपल आशारोड़ी चेक पोस्ट पर चैकिंग के दौरान लिया गया था। उधर, ऊधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर और खटीमा में तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

छह नए संक्रमित मामले आने की पुष्टि

रुद्रपुर अस्पताल से 10 साल की बच्ची का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जबकि कंबाइंड हास्पिटल खटीमा से मुंबई के अंधेरी से आए 35 और 36 वर्ष के दो युवकों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इन तीनों में कोरोना की पुष्टि हुई है। पंत ने बताया कि संक्रमित मरीजों के परिजनों को भी आइसोलेशन कर सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या अब 78 हो गई है।

वहीं, बृहस्पतिवार को देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार जनपद से तीन संक्रमित मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। इन्हें मिलाकर अब तक 50 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 24 संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है।

ट्रक चालक व क्लीनर की रिपोर्ट निगेटिव
देहरादून में हर्रावाला स्थित रिलायंस के वेयरहाउस में पुणे,महाराष्ट्र से सामान लेकर आए ट्रक चालक व क्लीनर की रात को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती थे। चार दिन पहले चालक वेयर हाउस के बाहर गश खाकर गिर गया था।
उसे बुखार भी था। उसकी ट्रेवल हिस्ट्री व खराब तबीयत को देख आसपास अफरातफरी मच गयी थी। कोरोना की आशंका में स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन किया और ट्रक ड्राइवर व क्लीनर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब न केवल स्वास्थ्य विभाग बल्कि स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

जिलेवार कोरोना संक्रमण की स्थिति

जनपद          संक्रमित     ठीक हुए मरीज
देहरादून          39             28
हरिद्वार            07             06
नैनीताल          12            10
ऊधमसिंह नगर   16           04
उत्तरकाशी           01          -
अल्मोड़ा              02          01
पौड़ी                  01           01

चौबीस घंटे में आठ हजार लोगों को किया गया होम क्वारंटीन

बाहरी राज्यों से लौट रहे प्रवासियों से कोरोना संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलांस को बढ़ा दिया है। चौबीस घंटे के अंदर प्रदेश में आठ हजार लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। जबकि तीन हजार लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया है।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि प्रदेश में अब तक बाहरी राज्यों से 63 हजार प्रवासी उत्तराखंड आए हैं। बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी तरह कोई छूट नहीं है। जो भी लोग बाहर से आए हैं, उनकी थर्मल स्कैनिंग के साथ मेडिकल जांच की जा रही है।

14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहना होगा

जांच में कोरोना संक्रमण के संदिग्ध लक्षण नहीं मिलते हैं, तो उन्हें 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहना होगा। उन्होंने कहा कि जो भी प्रवासी वापस उत्तराखंड आ रहे हैं। सभी को होम और संस्थागत
क्वारंटीन किया जा रहा है।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी निगरानी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 12 मई तक प्रदेश में 19969 लोगों को होम क्वारंटीन और 2805 को संस्थागत क्वारंटीन किया गया।

जबकि बुधवार को होम क्वारंटीन की संख्या 28055 और संस्थागत क्वारंटीन की संख्या 2935 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed