Coronavirus In Uttarakhand: हिमालयी राज्यों के लिए मॉडल बना टिहरी, 421 संक्रमित मामलों में मात्र तीन एक्टिव केस
- नए संक्रमित नहीं मिले तो जल्द कोरोना मुक्त होगा टिहरी जिला
- संक्रमित मामले भी तेजी से बढ़े और ठीक होने में भी सबसे आगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड का टिहरी जिला कोरोना संक्रमण को मात देने में हिमालयी राज्यों के लिए एक मॉडल बन गया है। टिहरी जिले में जिस तेजी के साथ संक्रमित मामले बढ़े हैं, उससे दोगुनी रफ्तार से मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। कुल 421 संक्रमित मामलों में से टिहरी में मात्र तीन एक्टिव केस हैं। संक्रमण के नए मामले नहीं मिले तो टिहरी जल्द ही कोरोना मुक्त हो सकता है।
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में टिहरी जिले ने कमाल का काम किया है। लॉक डाउन में 20 मई को टिहरी जिले में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद प्रवासियों के लौटने से टिहरी में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ी। 45 दिनों के भीतर ही टिहरी में संक्रमितों की संख्या 421 पहुंच गई। लेकिन मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी दोगुुनी रही। चार जून तक टिहरी में 416 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि दो संक्रमितों की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: कोरोना : रिकवरी दर में उत्तराखंड देश का पांचवां राज्य, मरीजों के ठीक होने की दर 80 प्रतिशत से अधिक
हिमालयी राज्य मेघालय, सिक्किम, मिजोरम और अरूणाचल प्रदेश की टिहरी जिले के साथ तुलना करें तो इन राज्यों में टिहरी के बराबर भी कोरोना संक्रमित मामले नहीं है और सक्रिय मामलों की संख्या भी टिहरी जिला से अधिक है। हिमाचल प्रदेश का कुल्लू जिला में वर्तमान में कोई सक्रिय केस नहीं है। लेकिन कुल्लू में कोरोना संक्रमण के चार मामले की मिले हैं। जबकि हिमाचल के बड़ेे जिलों की तुलना में टिहरी में सबसे कम सक्रिय मामले हैं। टिहरी ने जिस तरह से कोरोना से जंग लड़ी है, वह प्रदेेश के अन्य जिलों के साथ हिमालयी राज्यों के लिए एक मॉडल है।
हिमालयी राज्यों से टिहरी जिले की तुलना
क्षेत्र संक्रमित एक्टिव केस
टिहरी 421 03
मेघालय 69 25
सिक्किम 102 50
मिजोरम 164 34
अरुणाचल प्रदेेश 252 176
प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या पांच सौ से कम है। पिछले सात दिन में कोरोना की वृद्धि दर 0.56 प्रतिशत है। प्रदेश की रिकवरी दर 81 प्रतिशत से अधिक हो गई है। अन्य राज्यों की तुलना में प्रदेश में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में है। टिहरी प्रदेश का पहला जिला है, जहां पर मात्र तीन एक्टिव केस हैं।
-अमित सिंह नेगी, सचिव स्वास्थ्य
कोरोना संक्रमण के खिलाफ टिहरी जिले ने जिस तरह से जंग लड़ी है, वह प्रदेश और देश के लिए एक मिसाल है। तेजी से संक्रमित मामले बढ़ने के बाद जिले में रिकवरी दर 99 प्रतिशत है। इस जिले के कोरोना काल पर रिसर्च होनी चाहिए। देश और प्रदेश को टिहरी जिले के सकारात्मक नतीजों से कुछ सीख मिल सकती है।
-अनूप नौटियाल, संस्थापक सोशल डवलपमेंट फार कम्युनिटी फाउंडेशन