फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: State government Will buy 20 lakh doses of Sputnik Covid vaccine in next two months

उत्तराखंड में कोरोना: अगले दो महीने में स्पूतनिक कोविड टीके की 20 लाख डोज खरीदेगी प्रदेश सरकार

Thu, 13 May 2021 12:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 May 2021 12:06 AM IST
सार

स्पूतनिक टीके के आयात के लिए तकनीकी समिति का गठन करने के बाद धन की भी व्यवस्था कर ली गई है। इसके अलावा प्रदेश सरकार के स्तर से प्रमुख टीका निर्माता कंपनियों से भी बातचीत की जा रही है। 
 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: State government Will buy 20 lakh doses of Sputnik Covid vaccine in next two months
कोरोना वैक्सीन(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोविड के टीकों की कमी को देखते हुए प्रदेश सरकार अगले दो माह में स्पूतनिक टीकों की 20 लाख डोज का आयात करेगी। सचिवालय में मीडिया से मुखातिब मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से टीका निर्माता कंपनियों से भी बात की जा रही है।

विज्ञापन


स्पूतनिक टीके के आयात के लिए तकनीकी समिति का गठन करने के बाद धन की भी व्यवस्था कर ली गई है। इसके अलावा प्रदेश सरकार के स्तर से प्रमुख टीका निर्माता कंपनियों से भी बातचीत की जा रही है। टीकों के आयात को लेकर समिति का गठन किया जा चुका है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: तीन दिन में 50 हजार से ज्यादा युवाओं ने लगवाई कोविड वैक्सीन
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में टीकों की है कमी
मुख्य सचिव के मुताबिक केंद्र सरकार से इस माह आठ लाख और अगले माह नौ लाख टीकों की डोज मिलेगी। प्रदेश में करीब 50 लाख लोगों को टीका लगाया जाना है। केंद्र सरकार की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि 70 प्रतिशत टीके पहली डोज लगा चुके लोगों को दी जाए। 


कालाबाजारी को लेकर सख्त 24 के खिलाफ एफआईआर
आईजी अमित सिन्हा ने बताया कि 136 स्थानों पर दबिश दी गई थी। अब तक कुल 24 एफआईआर हुई हैं, 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और 204 की बरामदगी हुई है। 587 लोगों को मास्क न पहनने पर चालान हुआ है, 6057 लोगों पर सामाजिक दूरी के नियम के उल्लंघन पर चालान हुआ है। 4.26 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला है। 2 .61 लाख लोगों का चालान कट चुके हैं।

124 अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिया प्लाज्मा 
मिशन हौसला के तहत 15 दिनों में पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने प्लाज्मा भी खूब दान किया है। इस दरम्यान कुल 124 ने प्लाज्मा देकर लोगों की मदद की। इसके अलावा मिशन हौसला के तहत हर तरह की समस्या पर लोगों की मदद को पुलिस आगे बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed