फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand : State Disaster Management Authority issued advisory, take precautions to prevention

उत्तराखंड: राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी, कोरोना संक्रमण रोकने को बरतें ये सावधानी

Fri, 19 Jun 2020 02:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 19 Jun 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand : State Disaster Management Authority issued advisory, take precautions to prevention
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिद्धिम अग्रवाल ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और क्वारंटीन सेंटर में रहने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी को लेकर एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि सावधानी बरतकर कर कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता हैं।

विज्ञापन


क्वारंटीन सेंटर में रहने के दौरान क्या करें

-स्वच्छ रहें, सुरक्षित रहें।
-नियमित अंतराल में साबुन और पानी से हाथ धोएं।
-मास्क को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाएं।
-सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को अपनाएं। दूसरे व्यक्ति से एक मीटर से अधिक दूरी बनाएं।
-छींकते या खांसते समय अपने नाक-मुंह को रुमाल या टिशू से ढकें।
-अपने इस्तेमाल किए गए बर्तन स्वयं ही धोएं।
-शौचालय के इस्तेमाल से पहले एवं बाद स्वच्छता बनाएं रखें।
-समय बिताने के लिए संगीत सुनें या मेडिटेशन करें।
-संतुलित आहार लें, तरल पेय लें, गर्मी से बचाव से ऐहतियात बरतें।
-चिकित्सा संबंधित परेशानी होने पर क्वारंटीन सेंटर के मेडिकल स्टाफ से सम्पर्क करें।
-सेंटर में तैनात अधिकारी से अपनी परेशानी साझा करें।

क्वारंटीन सेंटर में यह न करें

-क्वारंटीन सेंटर में रहने के दौरान घबराएं नहीं।
-चाहे आप रेड, ऑरेंज या ग्रीन जोन से आएं हों, आपस में एक दूसरे से संपर्क में न आएं।
-दूसरे की चादर, पानी की बोतल, बर्तन या निजी सामान को न छुएं।
-अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों को क्वारंटीन सेंटर में मिलने न आने दें।
-कोरोना संबंधित अफवाहों पर ध्यान न दें।
-सोशल मीडिया में कोरोना संबंधित गलत संदेश को बढ़ावा न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed