फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand : SGRR PG College of Dehradun closed, staff home quarantine

Coronavirus in Uttarakhand : देहरादून का एसजीआरआर पीजी कॉलेज बंद, स्टाफ होम क्वारंटीन

Tue, 21 Jul 2020 04:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 21 Jul 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : SGRR PG College of Dehradun closed, staff home quarantine
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

शिक्षिका के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एसजीआरआर पीजी कॉलेज सात दिन के लिए बंद कर दिया गया है। कॉलेज का पूरा स्टाफ होम क्वारंटीन किया गया है। कॉलेज में रोजाना सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह एसजीआरआर पीजी कॉलेज की एक शिक्षिका कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। यह जानकारी कॉलेज प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने जिलाधिकारी को भेजी थी। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशालय से भी इस संबंध में वार्ता की। प्रो. बौड़ाई ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर कॉलेज प्रशासन स्तर पर ही सात दिन के लिए बंद किया गया है। साथ ही पूरा स्टाफ होम क्वारंटीन हो गया है। रोजाना कॉलेज में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। शिक्षिका की हालत सामान्य है। 
विज्ञापन


संक्रमित मिलने पर पुष्पांजलि एन्क्लेव और डिक्सन गली पाबंद 

कोरोना संक्रमित मिलने पर प्रशासन ने सोमवार को जीएमएस रोड स्थित पुष्पांजली एन्क्लेव और विकासनगर स्थित डिक्सन गली जमनपुर, सेलाकुई को पाबंद कर दिया है। अब अगले आदेश तक पाबंद क्षेत्र के लोग अंदर ही रहेंगे। क्षेत्र के बैंक, दुकानें और अन्य सभी प्रतिष्ठान अगले आदेश तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को इसके आदेश जारी किया। बताया कि पुष्पांजलि एन्क्लेव का वह हिस्सा, जिसके पूर्व में एएस तोमर का मकान, पश्चिम में खाली प्लाट, उत्तर दिशा में सड़क और दक्षिण दिशा में काली मंदिर एन्क्लेव गली-2 है, उसे कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासनगर स्थित डिक्सन गली जमनपुर, सेलाकुई का वह हिस्सा, जिसके पूर्व में संदीप पुंडीर से कमल यादव के घर तक, पश्चिम में अब्दुल के घर से संक्रमित महिला के घर तक, उत्तर में कमल यादव के घर से संक्रमित महिला के घर तक व दक्षिण में संक्रमित महिला के घर से सुरेश भट्ट के घर तक के क्षेत्र को पाबंद किया है। डीएम ने नगर निगम को क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ मुनादी कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ को सामुदायिक स्वास्थ्य पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई इमरजेंसी है तो पाबंद क्षेत्र के लोग पुलिस के टोल फ्री नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं। 

मास्क न लगाने पर 756 का चालान 

डीएम ने बताया कि सोमवार को जिले के सार्वजनिक स्थलों पर मास्क न पहनने पर 756 लोगों का चालान किया। जिसमें से प्रशासन की टीम ने 238 चालान किए। शहर में 18, मसूरी में 77 और ऋषिकेश में 143 लोग शामिल हैं। जबकि पुलिस ने 518 लोगों के चालान किए। 

220 प्रवासी फ्लाइट से दून पहुंचे 

देहरादून डीएम ने बताया कि फ्लाइट से 220 प्रवासी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जिन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के बाद होटल में क्वारंटीन किया। 218 लोग फ्लाइट से दूसरे राज्यों के लिए रवाना हुए। मनरेगा के जरिये 24140 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया। निबंधन कार्यालय में 232 रजिस्ट्री हुई। केंद्रीय प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर माया नेगी को कोरोना वॉरियर्स चुना गया। 

775 लोग क्वारंटीन किए गए 

सोमवार को दूसरे राज्यों से जिले में पहुंचे 775 लोग स्वास्थ्य परीक्षण के बाद क्वारंटीन किए। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा कंटेनमेंट जोन में 965 लोगों का फॉलोअप किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 24,1844 लोगों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed