फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand: seven Prisoners found Corona positive in dehradun jail

Coronavirus In Uttarakhand: देहरादून जेल में कोरोना की दस्तक, सात बंदी मिले संक्रमित 

Sun, 26 Jul 2020 11:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 Jul 2020 11:26 AM IST
सार

  • सभी बैरक किए सैनिटाइज, नए बंदी आइसोलेट 

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: seven Prisoners found Corona positive in dehradun jail
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

तमाम एहतियात के बाद भी कोरोना ने जेल में दस्तक दे दी है। शनिवार को आई रिपोर्ट में सात बंदियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। आशंका है कि यह संख्या और बढ़ सकती है। ऐसे में जेल प्रशासन ने सभी बैरक को सैनिटाइज कराया। साथ ही नए बंदियों को पहले की अपेक्षा अब और एहतियात के साथ आइसोलेट रखा जा रहा है। 

विज्ञापन


जेल प्रशासन ने बताया कि शुक्रवार को एक कैदी का एम्स (ऋषिकेश) में दिल का ऑपरेशन होना था। इसके लिए बंदी का टेस्ट कराया गया तो उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। उसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने संक्रमित के संपर्क और आसपास के 86 बंदियों का टेस्ट कराया। इनमें से सात बंदियों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


जेल प्रशासन के अनुसार पहले भी बैरक को समय-समय पर सैनिटाइजेशन किया जा रहा था। लेकिन, अब और सघन तरीके से मेस, बैरक और परिसर को सैनिटाइज किया है। बंदियों को भी आइसोलेट करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जेल प्रशासन के अनुसार बैरकों में कम से कम भीड़ हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर भी विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 1100 बंदी हैं सुद्धोवाला जेल में 

सुद्धोवाला जेल में इस समय विचाराधीन और सजयाफ्ता करीब 1100 बंदी हैं। ऐसे में सात बंदियों में संक्रमण मिलना चिंताजनक है। यहां पहले ही क्षमता से अधिक कैदी हैं। ऐसे में अब नए बंदियों को अलग अलग रखने की व्यवस्था भी की जा रही है। 

120 कैदियों को मिली थी पैरोल 
लॉकडाउन की शुरूआत में प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को पैरोल पर रिहा करने की बात कही थी। इस योजना के अंतर्गत सुद्धोवाला जेल के लगभग 120 कैदियों का नाम आया था। इनमें से बड़ी संख्या में कैदी पैरोल पर रिहा हो गए थे, मगर कुछ ने घर न जाने की अर्जी लगाई थी।

शुक्रवार को एक बंदी ऋषिकेश एम्स में हार्ट का ऑपरेशन कराने गया था। वहां उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद उसके संपर्क और आसपास के बंदियों का टेस्ट कराया गया तो उनमें से सात में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ऐसे में अब सभी बैरक को सैनिटाइज किया जा रहा है। नए बंदियों को आइसोलेट किया जा रहा है। 
-महेंद्र सिंह ग्वाल, जेल सुप्रीटेंडेंट जिला जेल देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed