Coronavirus In Uttarakhand: देहरादून जेल में कोरोना की दस्तक, सात बंदी मिले संक्रमित
- सभी बैरक किए सैनिटाइज, नए बंदी आइसोलेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमाम एहतियात के बाद भी कोरोना ने जेल में दस्तक दे दी है। शनिवार को आई रिपोर्ट में सात बंदियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। आशंका है कि यह संख्या और बढ़ सकती है। ऐसे में जेल प्रशासन ने सभी बैरक को सैनिटाइज कराया। साथ ही नए बंदियों को पहले की अपेक्षा अब और एहतियात के साथ आइसोलेट रखा जा रहा है।
जेल प्रशासन ने बताया कि शुक्रवार को एक कैदी का एम्स (ऋषिकेश) में दिल का ऑपरेशन होना था। इसके लिए बंदी का टेस्ट कराया गया तो उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। उसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने संक्रमित के संपर्क और आसपास के 86 बंदियों का टेस्ट कराया। इनमें से सात बंदियों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
जेल प्रशासन के अनुसार पहले भी बैरक को समय-समय पर सैनिटाइजेशन किया जा रहा था। लेकिन, अब और सघन तरीके से मेस, बैरक और परिसर को सैनिटाइज किया है। बंदियों को भी आइसोलेट करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जेल प्रशासन के अनुसार बैरकों में कम से कम भीड़ हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर भी विचार किया जा रहा है।
लगभग 1100 बंदी हैं सुद्धोवाला जेल में
सुद्धोवाला जेल में इस समय विचाराधीन और सजयाफ्ता करीब 1100 बंदी हैं। ऐसे में सात बंदियों में संक्रमण मिलना चिंताजनक है। यहां पहले ही क्षमता से अधिक कैदी हैं। ऐसे में अब नए बंदियों को अलग अलग रखने की व्यवस्था भी की जा रही है।
120 कैदियों को मिली थी पैरोल
लॉकडाउन की शुरूआत में प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को पैरोल पर रिहा करने की बात कही थी। इस योजना के अंतर्गत सुद्धोवाला जेल के लगभग 120 कैदियों का नाम आया था। इनमें से बड़ी संख्या में कैदी पैरोल पर रिहा हो गए थे, मगर कुछ ने घर न जाने की अर्जी लगाई थी।
शुक्रवार को एक बंदी ऋषिकेश एम्स में हार्ट का ऑपरेशन कराने गया था। वहां उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद उसके संपर्क और आसपास के बंदियों का टेस्ट कराया गया तो उनमें से सात में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ऐसे में अब सभी बैरक को सैनिटाइज किया जा रहा है। नए बंदियों को आइसोलेट किया जा रहा है।
-महेंद्र सिंह ग्वाल, जेल सुप्रीटेंडेंट जिला जेल देहरादून