फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: recovery and doubling rate of corona Positive cases increase

Coronavirus: उत्तराखंड में धीमी हुई कोरोना संक्रमण मामलों की रफ्तार, रिकवरी और डबलिंग दर बढ़ी

Mon, 06 Jul 2020 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Jul 2020 01:00 AM IST
सार

  • कोरोना काल के 16वें सप्ताह में संक्रमित मामलों में आई कमी

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: recovery and doubling rate of corona Positive cases increase
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण मामलों की रफ्तार धीमी हो गई है। कोरोना काल के 16वें सप्ताह में संक्रमित मामलों की कमी आई है। वहीं, रिकवरी और डबलिंग दर बढ़ी है। कोरोना से जंग में प्रदेश को अच्छे नतीजे मिल रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना काल को 16 सप्ताह (112 दिन) का समय बीत गया है। 28 जून से 4 जुलाई तक 16वें सप्ताह में प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलों का ग्राफ गिरा गया। 11वें सप्ताह (24 से 30 मई) के बाद की तुलना करें तो गत सप्ताह सबसे कम संक्रमित मामले मिले हैं।
विज्ञापन



जबकि संक्रमित मरीजों के ठीक होने और संक्रमित मामले दोगुने होने की दर बढ़ी है। 16वें सप्ताह में प्रदेश में कुल 302 संक्रमित मामले सामने आए हैं। वहीं, 590 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना पॉजिटिव पांच लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus: रविवार को उत्तराखंड में मिले 31 कोरोना संक्रमित, 3100 पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर कोरोना के आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि कोरोना संक्रमित मामलों में कमी आने के साथ रिकवरी और डबलिंग दर में सुधार हुआ है। अभी संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। इसके लिए लोगों को भी सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। 

ये है मरीजों का आंकड़ा

सप्ताह     संक्रमित     ठीक हुए
11वां        505            46
12वां        554            321
13वां        482            654
14वां        516            373
15वां        490            462
16वां        302             590

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed