फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Oxygen commercial supply prohibits in Haridwar

हरिद्वार: ऑक्सीजन की व्यावसायिक आपूर्ति पर रोक, कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने उठाया कदम

Wed, 28 Apr 2021 07:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Apr 2021 07:26 PM IST
सार

  • हरिद्वार में अब केवल अस्पतालों और होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना मरीजों को ही ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। यही नहीं, गैस प्लांट प्रबंधन और एजेंसी को उत्पादन, स्टॉक व आपूर्ति का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Oxygen commercial supply prohibits in Haridwar
ऑक्सीजन सिलेंडर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरिद्वार जिला प्रशासन ने ऑक्सीजन गैस की व्यावसायिक आपूर्ति पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। अब केवल अस्पतालों और होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना मरीजों को ही गैैस आपूर्ति की जाएगी। यही नहीं, गैस प्लांट प्रबंधन और एजेंसी को उत्पादन, स्टॉक व आपूर्ति का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा। आपूर्ति के नोडल अधिकारी प्लांट और एजेंसी की दैनिक आपूर्ति की रिपोर्ट डीएम को भेजेंगे। कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


अमर उजाला माई सिटी ने 25 अप्रैल के अंक में ‘ऑक्सीजन का पूरा कोटा पर सिलिंडरों का टोटा’ शीर्षक से इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। खबर का संज्ञान लेते हुए ऑक्सीजन की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 108 मरीजों की मौत, 6054 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 45 हजार पार
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने जिले में ऑक्सीजन की व्यावसायिक आपूर्ति पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। हरिद्वार के अस्पतालों में फिलहाल रोजाना 500 बी (10 लीटर) और डी टाइप (46.7 लीटर) ऑक्सीजन सिलिंडर की खपत हो रही है। वहीं, घरों में आइसोलेट मरीजों के परिजन भी बी टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर लेने एजेंसी और प्लांट तक पहुंच रहे हैं।

देहरादून: मसूरी और विकासनगर समेत चार जगहों पर लगा कोरोना कर्फ्यू, खुलेंगी केवल जरूरी चीजों की दुकानें


डीएम सी रविशंकर ने बताया कि हरिद्वार में मंगलौर, इमलीखेड़ा और भेल में तीन ऑक्सीजन प्लांट है। तीनों प्लांट की दैनिक उत्पादन और आपूर्ति क्षमता 2500 ऑक्सीजन सिलिंडर की है। संकट उत्पन्न न हो, इसलिए गैस की व्यावसायिक आपूर्ति पर रोक लगाई गई है।

ऑक्सीजन प्लांटों में निगरानी के लिए एक कर्मचारी की तैनाती की जा रही है। प्लांट को ऑक्सीजन के उत्पादन और आपूर्ति का रिकॉर्ड रखना होगा। गैस एजेंसी को स्टॉक और आपूर्ति का लेखाजोखा रखना अनिवार्य होगा। ऑक्सीजन उत्पादन और आपूर्ति के नोडल अधिकारी प्लांट और एजेंसी के उत्पादन, स्टॉक व आपूर्ति की दैनिक रिपोर्ट देंगे।

व्यक्तिगत रूप से ऑक्सीजन लेने के लिए नियम
व्यक्तिगत रूप से ऑक्सीजन गैस लेने के लिए किसी भी व्यक्ति को मरीज की कोविड जांच रिपोर्ट या इलाज का पर्चा और आधार कार्ड की छाया प्रति एजेंसी या प्लांट में देना है। इसके बाद ऑक्सीजन सिलिंडर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed