फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Only 842 ventilators on population of 1.25 Crore in state

उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण के बीच प्रदेश में सवा करोड़ की आबादी पर सिर्फ 842 वेंटिलेटर 

Thu, 13 May 2021 11:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 May 2021 11:41 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च 2020 को मिला था। उस समय में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश के पास मात्र 116 वेंटिलेटर और 216 आईसीयू बेड थे। 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Only 842 ventilators on population of 1.25 Crore in state
वेंटिलेटर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोविड काल के एक साल बीत जाने के बाद भी उत्तराखंड में सवा करोड़ की आबादी पर सिर्फ 842 वेंटिलेटर की व्यवस्था हो पाई है। एक साल के भीतर 726 वेंटिलेटर और 1120 आईसीयू बेड बढ़ाए गए हैं। पहले की तुलना सरकार ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं तो बढ़ाई हैं, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर को रोकने में स्वास्थ्य इंतजाम कम पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च 2020 को मिला था। उस समय में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश के पास मात्र 116 वेंटिलेटर और 216 आईसीयू बेड थे। इसके साथ 673 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड थे।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 7127 नए संक्रमित मिले, 122 मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड काल के एक साल के भीतर सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बुनियादी ढांचा और उपकरण बढ़ाए हैं। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में सरकार के ये इंतजाम कम पड़ गए हैं। पर्वतीय जिलों के अधिकतर अस्पतालों में आईसीयू, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की सुविधा काफी कम है। जबकि मैदानी जिलों के साथ ही पहाड़ों में तेजी से संक्रमण फैल रहा है।

श्रेणी                         वर्ष 2020         वर्ष 2021
आईसीयू                     216                1336
वेंटिलेटर                    116                  842
ऑक्सीजन बेड            673                 6002
ऑक्सीजन कंसट्रेटर     275                 3275
ऑक्सीजन सिलिंडर     1193               9917
 
यहां लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट
प्रदेश में 9 ऐसे स्थान हैं जहां ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। जिनमें मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल चमोली, एसडीएच नरेंद्र नगर, जिला अस्पताल अल्मोड़ा, जिला अस्पताल चंपावत, जिला अस्पताल उत्तरकाशी, जिला अस्पताल पिथौरागढ़ शामिल है।

कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश में आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं।
-अमित सिंह नेगी, सचिव स्वास्थ्य 

उत्तराखंड में प्रति लाख आबादी पर 771 सक्रिय मामले

कोरोना सक्रिय मामलों में उत्तराखंड का हिमालयी राज्यों में पहला और राष्ट्रीय स्तर पर सातवां स्थान है। प्रदेश में प्रति लाख आबादी पर 771 सक्रिय मामले हैं। जबकि पड़ोसी राज्यों में यह सक्रिय मामलों का औसत कम है। 

प्रदेश में संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले तेजी बढ़ रहे हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले 78304 पहुंच गए हैं। देश में सक्रिय मामलों में उत्तराखंड का सातवां स्थान है। जबकि हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड पहले स्थान पर है।

सोशल डवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के आधार पर उत्तराखंड में सक्रिय मामलों में देश में सातवें स्थान पर है। जबकि हिमालयी राज्यों में पहला स्थान है। जिस तेजी के साथ सक्रिय मामले बढ़ रहे है। वो चिंताजनक है। 

राज्य                सक्रिय मामले प्रति लाख आबादी पर
उत्तराखंड                771
हिमाचल                  573
सिक्किम                 478
मणिपुर                   195
मिजोरम                 185
आंध्र प्रदेश               150
मेघालय                    113
त्रिपुरा                      100

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed