फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand News: 3.10 lakh doses of Covid vaccine Will Reach Dehradun Soon

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश को जल्द मिलेंगी कोविड टीके की 3.10 लाख खुराक, रेमडेसिविर का कोटा भी बढ़ा

Tue, 04 May 2021 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 May 2021 02:00 AM IST
सार

  • सचिव डॉ.पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि रेमडेसिविर का कोटा केंद्र सरकार ने और बढ़ाया है। आज 2000 इंजेक्शन मिलेंगे। कुछ जिलों में जहां भी व्यक्ति सैंपल देने जा रहे हैं, हमने वहां दवाई रखवाई है। व्यक्ति को सैंपल देने के साथ वहीं दवाई मिल जाएगी।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand News: 3.10 lakh doses of Covid vaccine Will Reach Dehradun Soon
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए केंद्र सरकार ने 3.10 लाख कोविड टीके उपलब्ध कराने पर सहमति दे दी है। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी का कहना है कि जल्द ही यह टीके मिल जाएंगे और प्रदेश में टीकाकरण लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन


सोमवार को सचिवालय में मीडिया से मुखातिब स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि 45 वर्ष से ऊपर वालों के टीकाकरण के लिए प्रदेश सरकार के अनुरोध पर दो लाख डोज पहुंच रही है। भारत सरकार ने इसकी पुष्टि की है। इसी के साथ 1.20 लाख डोज और पहुंचेंगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 128 मरीजों की मौत, 5403 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डिस्चार्ज होने वाले रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 90 प्रतिशत कोरोना संक्रमित पृथकवास में ही रह कर ठीक हो रहे हैं। अब कोविड की ट्रांसमिशन चेन को तोड़ने की जरूरत है। कई स्थानों पर कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी गई है। टेस्टिंग, ट्रेसिंग, आइसोलेशन, ट्रीटमेंट और वैक्सीनेशन की रणनीति अपनाई गई है। 104 नियंत्रण कक्षों में करीब 2000 कॉल आ रही हैं।

देहरादून: ऑक्सीजन और इंजेक्शन के बाद अब अंतिम संस्कार के लिए लगानी पड़ रहीं सिफारिशें, नहीं मिल रहा टोकन

प्लाज्मा डोनेशन एप शुरू, 95 हजार से अपील
प्लाज्मा डोनेशन का भी एप शुरू किया गया है। बताया कि लगभग 95 हजार लोगों को व्हाट्सएप मैसेज भेजा जा चुका है। जिसमें अपील की गई है कि यदि आप कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं तो प्लाज्मा दान कर दूसरों की जान बचाएं। 

रेमडेसिविर का कोटा बढ़ा, 2000 इंजेक्शन मिलेंगे

सचिव डॉ.पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि रेमडेसिविर का कोटा केंद्र सरकार ने और बढ़ाया है। आज को 2000 इंजेक्शन मिलेंगे। कुछ जिलों में जहां भी व्यक्ति सैंपल देने जा रहे हैं, हमने वहां दवाई रखवाई है। व्यक्ति को सैंपल देने के साथ वहीं दवाई मिल जाएगी। 

स्टेरॉयड देंगे, अचानक आक्सीजन कम होने से बचाव
बताया गया कि स्टेरॉयड का अच्छा रोल देखने को मिला है। यह ऑक्सीजन अचानक कम होने से बचा रहा है। इसे ध्यान में रखकर अब स्टेरॉयड देना भी शुरू किया जा रहा है।

कालाबाजारी को रोकने के लिए भी सख्त
आईजी अमित सिन्हा ने बताया कि कालाबाजारी की शिकायत पर 115 स्थानों पर दबिश दी गई, जिसमें चार मुकदमे दायर किए गए और छह लोगों की गिरफ्तारी हुई है। एक स्थान पर रेमडेसिविर किसी और के नाम से लेकर किसी और को दी जा रही थी। तय कीमत से अधिक पर ऑक्सीमीटर बेचने और आरटीपीसीआर टेस्ट करने का मामला भी पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed