फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: special eye of government will be on those who coming and going from Delhi to Uttarakhand

कोरोना का उफान : दिल्ली से उत्तराखंड आने-जाने वालों पर रहेगी सरकार की विशेष नजर

Sat, 21 Nov 2020 09:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 21 Nov 2020 09:57 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को टेस्टिंग और सर्विलांस बढ़ाने के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 36 हफ्ते पूरे, टेस्टिंग घटने से बढ़ रही है संक्रमण दर
  • एक माह पहले 32वें हफ्ते में 85 की तुलना में 36वें हफ्ते में 64 हजार पहुंची टेस्टिंग

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: special eye of government will be on those who coming and going from Delhi to Uttarakhand
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली में कोरोना के उफान के बाद प्रदेश सरकार ने वहां से उत्तराखंड आने वालों और यहां से दिल्ली जाने वालों की निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है। यूपी की सीमा पर जहां से भी लोग दिल्ली से राज्य में प्रवेश कर सकते हैं, वहां सरकार सर्विलांस बढ़ा रही है।

विज्ञापन


राज्य की सीमाओं पर एंटीजन टेस्टिंग भी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को टेस्टिंग और सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी के मुताबिक, सभी जिलाधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी तैयारी करने को कहा गया है। दिल्ली बॉर्डर पर खास एहतियात बरती जा रही है। 
विज्ञापन


उधर, शनिवार को राज्य में कोरोनाकाल के 36 हफ्ते पूरे हो गए। राज्य में कोरोना ने 15 मार्च को दस्तक दी थी। 21 मार्च तक कोरोना के तीन मामले सामने आए थे। 36वां हफ्ता पूरा होने पर जो तुलनात्मक तस्वीर सामने आई है, उसके अनुसार इस हफ्ते पिछले चार हफ्तों की तुलना में संक्रमण दर बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


33वें हफ्ते में संक्रमण दर 2.85 थी, जो बढ़कर 4.34 हो गई है। इस सप्ताह 2788 कोरोना संक्रमण के मामले आए, जिनमें से 2955 ठीक भी हो गए। थोड़ी राहत की बात यह है कि पिछले चार हफ्तों से कोरोना मरीजों की मौत का औसत 40 के आसपास है।

36वें हफ्ते में टेस्टिंग घटकर 64 हजार पहुंची

दिल्ली में कोरोना के उफान और उत्तराखंड में नई लहर के खतरे के बीच 36वें हफ्ते में टेस्टिंग का कम होना भी चिंताजनक माना जा रहा है। 36वें हफ्ते में 15 से 21 नवंबर के बीच 64,278 टेस्ट हुए। जबकि पिछले माह 32वें हफ्ते में 18 से 24 अक्तूबर के मध्य 85,110 टेस्ट हुए थे।

चार हफ्तों से यूं बढ़ी संक्रमण दर

सप्ताह  -  संक्रमण दर
33वां  -  2.85 प्रतिशत
34वां  -   3.53 प्रतिशत
35वां   -  4.11 प्रतिशत
36वां   -  4.34 प्रतिशत

अब ये करना बहुत जरूरी

1. प्रदेश में कोरोना की टेस्टिंग बढ़ानी होगी।
2. जनजागरण नए सिरे से करने की आवश्यकता।
3. लहर आने की आशंका, उसके लिए पूरी तैयारी हो।

सीएम रावत ने चीन से कर दी दिल्ली की तुलना

दिल्ली में कोरोना के उफान से उत्तराखंड सरकार की पेशानी पर बल हैं। नजदीक होने के चलते दिल्ली से कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा उत्तराखंड ज्यादा महसूस कर रहा है।

यही वजह है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली की तुलना चीन से कर डाली। उन्होंने दिल्ली में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों पर कहा कि जैसे चीन से कोरोना वायरस दुनिया में गया, ऐसे ही दिल्ली से आज कोरोना वायरस उत्तराखंड की ओर से तेजी से बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से खास सावधानी बरतने की अपील की। खासतौर पर उन्होंने दिल्ली से उत्तराखंड आने वाले और उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है।

बकौल मुख्यमंत्री, दिल्ली से कोरोना संक्रमण के जिस तरह से आंकड़े सामने आ रहे हैं, वह बहुत चौंकाने वाले हैं। मुख्यमंत्री की यह चिंता शनिवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में भी दिखी है।

शनिवार को 585 मामले सामने आए। सीएम रावत के बयान के सियासी मायने टटोले जा रहे हैं। उधर, इलेक्ट्रानिक मीडिया में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के हवाले से प्रतिक्रिया सामने आई है, इसमें मनीष सिसौदिया ने सीएम त्रिवेंद्र पर पलटवार किया है कि वह पहले अपने राज्य के अस्पतालों की हालत सुधारें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed