फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 57 trainee officers infected in Mussoorie LBS Academy

Corona in Uttarakhand: मसूरी एलबीएस अकादमी में 57 हुई संक्रमित ट्रेनी अधिकारियों की संख्या  

Sun, 22 Nov 2020 09:59 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 22 Nov 2020 09:59 AM IST
सार

  • अब तक 162 ट्रेनी अधिकारियों के किए जा चुके हैं टेस्ट
  • अकादमी में बनाए गए हैं छह कटेनमेंट जोन

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 57 trainee officers infected in Mussoorie LBS Academy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

मसूरी की लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक (एलबीएस) अकादमी में दूसरे दिन भी कोरोना के नए मामले सामने आए। अब संक्रमित ट्रेनी अधिकारियों की संख्या बढ़कर 57 हो चुकी है। दो दिन के भीतर कुल 162 ट्रेनी अधिकारियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। यह सिलसिला अब भी जारी है।

विज्ञापन


अकादमी निदेशक डॉ. संजीव चोपड़ा ने बताया कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ स्थिति को संभालने की कोशिश जारी है। यहां एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। कोरोना के मामले मिलने के बाद अकादमी में छह कंटेनमेट जोन बनाए गए हैं। सभी कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग की गई है। ट्रेनी अधिकारियों के साथ उनके काउंसलर और निदेशक खुद लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन



डॉ. संजीव चोपड़ा ने बताया कि अकादमी में कोरोना केस बढ़कर अब 57 हो गए हैं। कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। सभी कोरोना पॉजिटिव ट्रेनी अधिकारियों की सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। अकादमी में रैपिड एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट लगातार किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: नहीं बढ़ रही जांच की रफ्तार, 17 हजार सैंपल की रिपोर्ट लंबित

उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार टेस्ट कर रही है। मास्क और सामाजिक दूरी के नियम का पालन की अपील की जा रही है। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।

शहर कोतवाल देवेंद्र सिंह असवाल ने बताया कि मास्क नहीं पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 112 लोगों के चालान किए गए। इन लोगों से 22400 का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।

संकट के समय में लापरवाही पड़ न जाए भारी

देहरादून में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। शहर के बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। संकट के इस समय में किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है। मुश्किल के इस समय में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग ही कोरोना से काफी हद तक बचा सकते हैं।

शनिवार को अमर उजाला की टीम कोरोना काल में शहर के बाजारों का हाल जानने निकली तो निरंजनपुर मंडी में अधिकतर दुकानदार और ग्राहक बिना मास्क के ही नजर आए। जबकि, बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा है।

उधर, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में चल रहे कार्य में काम कर रहे मजदूर भी बिना मास्क पहने काम कर रहे थे। कोई सोशल डिस्टेंसिंग या सावधानी नहीं बरती जा रही है। जिसके चलते एक बार फिर दून में कोरोना के मामले बढ़ने के डर से लोग सहमे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed