फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 467 infected Found in 24 hours, four patients died

Coronavirus in Uttarakhand: 24 घंटे में 467 संक्रमित मिले, चार मरीजों की मौत

Fri, 13 Nov 2020 06:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Nov 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 467 infected Found in 24 hours, four patients died
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में शुक्रवार को 24 घंटे में 467 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 67706 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को देहरादून जिले में सबसे अधिक 151 मरीज सामने आए हैं। वहीं, अल्मोड़ा में 16,  बागेश्वर में तीन, चमोली में 37, चंपावत में तीन, हरिद्वार में 54, नैनीताल में 37, पौड़ी में 54, पिथौरागढ़ में 20, रुद्रप्रयाग में 32, टिहरी में 12, ऊधमसिंह नगर में 29 और उत्तरकाशी में 19 संक्रमित मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus: दिल्ली में बढ़ रहे संक्रमण से उत्तराखंड में मंडरा रहा कोरोना की दूसरी लहर का खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आज चार मरीजों की मौत हुई है। 300 मरीज आज ठीक होकर घर लौटे हैं। इसके साथ ही ठीक होने वालों की संख्या 61732 हो गई है। वहीं, अभी भी 4307 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

कोरोना की दूसरी लहर कहीं बन न जाए कहर

प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के खतरे की संभावनाएं बढ़ गई है। त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ रही भीड़ और बाहरी राज्यों से भारी संख्या में त्योहारों के लिए प्रवासी लौट रहे हैं। बीते एक सप्ताह में प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलों और मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। संक्रमण रोकने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंतित है। 

त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ से जाहिर है कि लोगों में अब कोरोना संक्रमण का डर नहीं रहा है, लेकिन सर्दी बढ़ने और त्योहारी सीजन में बढ़ रही भीड़ से कोरोना की दूसरी लहर कहर बन सकती है।

सरकार की ओर से लगातार से लोगों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी जा रही है। नियमों का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती करने के दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। 

पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमित मामले बढ़े हैं। अभी कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। लोगों को नियमों का पालन कर सतर्क रहना होगा। तभी कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। सरकार व विभाग की ओर से संक्रमण से बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। संक्रमण रोकने में लोगों को सहयोग सबसे जरूरी है।
- अमित नेगी, सचिव स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed