फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 355 new infected found on Thursday, 11 patients died

Corona in Uttarakhand: गुरुवार को 355 नए संक्रमित मिले, 11 मरीजों की मौत

Thu, 26 Nov 2020 07:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Nov 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 355 new infected found on Thursday, 11 patients died
coronavirus demo - फोटो : PTI

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के मामले थम नहीं रहे हैं। बीते 24 घंटे में 11 मरीजों की मौत हुई और 355 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 72997 हो गई है। वहीं, 4682 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 10805 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी में संक्रमित मामले बढ़े हैं। आज देहरादून जिले में 128 कोरोना मरीज मिले हैं। पिथौरागढ़ में 51, पौड़ी में 39, हरिद्वार में 28, नैनीताल में 24, चमोली में 24, ऊधमसिंह नगर में 18, अल्मोड़ा में 14, टिहरी में नौ, बागेश्वर में छह, चंपावत में छह, उत्तरकाशी में पांच और रुद्रप्रयाग जिले में तीन संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: कोविड वैक्सीन की कोल्ड चेन की व्यवस्था के लिए सरकार चिंतित
विज्ञापन
विज्ञापन


आज प्रदेश में 11 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें दून मेडिकल कॉलेज में दो, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में दो, हिमालयन हॉस्पिटल में दो, महंत इंदिरेश हॉस्पिटल में दो, कैलाश हॉस्पिटल में एक, एम्स ऋषिकेश में एक, जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में एक मरीज ने दम तोड़ा है। मृतक संक्रमित मरीजों की संख्या 1196 हो गई है। वहीं, 317 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 66464 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

देहरादून में सबसे ज्यादा बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। बीते एक सप्ताह में 3335 कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति देहरादून जिले की है। क्योंकि 36 प्रतिशत मामले सिर्फ देहरादून जिले के हैं। वहीं, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चंपावत व बागेश्वर जिले में दो प्रतिशत संक्रमित मिले हैं। 

ठंड बढ़ने के साथ ही कोरोना वायरस का संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है। पिछले सात दिनों से सबसे अधिक संक्रमित मामले देहरादून जिले में मिल रहे हैं। प्रदेश भर में कुल 3335 संक्रमित मामलों में से 1214 देहरादून जिले के हैं। जबकि हरिद्वार में 352, नैनीताल में 350 और पौड़ी जिले में 264 संक्रमित मिले हैं। मैदानी जिला ऊधमसिंह नगर जिले में 204 यानी छह प्रतिशत संक्रमित मामले सामने आए हैं। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चंपावत व बागेश्वर जिले में सबसे कम दो प्रतिशत संक्रमित मिले हैं। 

कोरोना आंकड़ों का अध्ययन  कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि बीते एक सप्ताह में संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं। प्रति लाख आबादी पर 29 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। देहरादून जिले में प्रति लाख आबादी में 59 लोग संक्रमित मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed