फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: Government worried about cold chain arrangement of Covid vaccine

Corona in Uttarakhand: कोविड वैक्सीन की कोल्ड चेन की व्यवस्था के लिए सरकार चिंतित

Thu, 26 Nov 2020 12:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Nov 2020 12:12 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री बोले, वैक्सीन के लिए माइनस 17 से 20 डिग्री तापमान बनाना होगा
  • चुनावी पैटर्न की तरह करनी होगी कोविड के टीकाकरण की तैयारी

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: Government worried about cold chain arrangement of Covid vaccine
कोरोना वैक्सीन - फोटो : pixabay

विस्तार

कोविड वैक्सीन के लिए एक विशेष तापमान बनाए रखना राज्य सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुताबिक, वर्तमान में हमारे पास माइनस फोर तक कोल्ड चेन बनाए रखने की व्यवस्था है। लेकिन कोविड वैक्सीन के लिए माइनस 17 से 18 डिग्री तापमान को बनाए रखना होगा। इस विशेष तापमान को बनाए रखने की व्यवस्था हमारे लिए जरूर कुछ चिंता की बात है, लेकिन सरकार ये सारी व्यवस्था करेगी। कोविड के टीकाकरण के लिए चुनावी पैटर्न की तरह इंतजाम करने होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम के साथ सरकार कोविड वैक्सीन को लेकर भी तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर वैक्सीन को लेकर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। सरकार की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: 24 घंटे में 482 नए संक्रमित मिले, 12 मरीजों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने कोविड के टीकाकरण से हाथ खड़े कर दिए हैं, लेकिन सुखद बात यह है कि देश में टीकाकरण को लेकर बहुत अच्छा अनुभव है। जैसे चुनावी पैटर्न होता है, हमें उसी तरह के इंतजाम करने होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे लिए थोड़ी चिंता की बात वैक्सीन के लिए जरूरी विशेष तापमान को बनाए रखने की है। हमें दिल्ली से देहरादून और देहरादून से राज्य के दूरदराज के इलाकों में वैक्सीन पहुंचानी होगी। इसके लिए हमें कोल्ड चेन बनाए रखने वाली विस्तृत व्यवस्था करनी होगी। 

वैक्सीन के लिए कुंभ प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ के लिए हमारी प्राथमिकताएं तय हैं। कुंभ मेला की व्यवस्था बनाने के लिए बड़ी संख्या में स्टॉफ की तैनाती होगी। डाक्टर, पुलिस, पीएसी के जवान तैनात होंगे। हमें दूसरे राज्यों से भी स्टाफ की तैनाती करनी होगी। चूंकि मेला लंबे समय तक रहेगा। इसलिए कुंभ हमारी प्राथमिकता की सूची में है।

पुलिस प्रशासन को सख्ती बरतने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई राज्यों में इस समय कोविड का चरण दो शुरू हो गया है। उत्तराखंड में हम काफी नियंत्रित स्थिति में हैं। लेकिन सावधान रहने की सतत जरूरत है। मैंने पुलिस प्रशासन को सख्ती करने को कहा है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे लोगों को मास्क पहनाएं और थोड़ा सख्ती करें। सीमाओं पर टेस्टिंग और सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि उसके अनुसार निर्णय ले रहे हैं। जैसी परिस्थितियों होंगी सरकार उसी हिसाब से उचित फैसले लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed