फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update: 457 infected Found, Recovering patients make Record

Corona In Uttarakhand: 24 घंटे में मिले 457 संक्रमित, ठीक होने वाले मरीजों का बना रिकॉर्ड

Mon, 28 Sep 2020 11:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Sep 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update: 457 infected Found, Recovering patients make Record
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में ठीक होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों का नया रिकॉर्ड बना है। पहली बार संक्रमितों की तुलना में लगभग 39 प्रतिशत ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, सोमवार को काफी दिन बाद 500 से भी कम मरीज मिले हैं। बीते 24 घंटे में आज 457 संक्रमित मरीज आए हैं, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 1184 दर्ज की गई। इसी दौरान छह मरीजों की मौत हुई है। जो अनलॉक-4 में एक दिन में सबसे कम मौत का आंकड़ा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 9865 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 9408 सैंपल निगेटिव मिले हैं। आज हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 129 मरीज मिले। देहरादून जिले में 113, ऊधमसिंह नगर में 76, टिहरी में 27, उत्तरकाशी में 25, चंपावत में 21, अल्मोड़ा में 19, नैनीताल में 16, पौड़ी में 15, चमोली में सात, रुद्रप्रयाग में पांच, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में दो-दो कोरोना मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus In Uttarakhand: कोरोना संक्रमित पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ऋषिकेश एम्स में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


आज प्रदेश में छह कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में चार, दून मेडिकल कॉलेज में एक और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में एक संक्रमित ने दम तोड़ा है। मरने वालों की संख्या 580 हो चुकी है। वहीं, आज 1184 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिला कर 36646 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने जीती कोरोना से जंग, हल्द्वानी लौटीं

नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश कोरोना से जंग जीतकर सोमवार की शाम हल्द्वानी लौट आईं। डॉक्टरों की सलाह पर वह दस दिन होम आइसोलेशन में रहेंगी। बता दें कि डॉ. हृदयेश के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल ले जाया गया था।

सोमवार को वह हल्द्वानी पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि कोरोना से सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह वायरस आंखों से भी शरीर में प्रवेश कर जाता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने काफी मदद की।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत पार्टी के अन्य नेता उनसे लगातार फोन से संपर्क कर रहे थे। उन्होंने सभी शुभचिंतकों का आभार जताया।

सचिवालय में उपसचिव व अनुसचिवों समेत पांच लोग संक्रमित

उत्तराखंड सचिवालय में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को एक उपसचिव व एक अनुसचिव समेत पांच कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है। एक हफ्ते में अब तक 10 अधिकारी, कर्मचारी व अनुसेवक कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

उधर, सचिवालय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अनुभागों और अधिकारियों के दफ्तरों को बंद कर उन्हें पूरी तरह से सैनिटाइज करने के निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग के अनुसचिव के कोरोना संक्रमित की सूचना पर सचिव परिवहन ने एक ही कक्ष में चल रहे विभाग के दोनों अनुभागों को एक दिन के लिए बंद करने के आदेश दिए।

एक उपसचिव व एक अन्य अनुसचिव के भी कोरोना संक्रमित होने से उनके दफ्तरों को भी सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया। सचिवालय में लगातार कोरोना संक्रमित मिलने से कर्मचारियों में चिंता का माहौल है।

उत्तराखंड सचिवालय संघ ने गहरी चिंता जाहिर की है। संघ के महासचिव राकेश जोशी ने कहा कि मुख्य सचिव से सचिवालय को सात दिन के लिए बंद करने का अनुरोध किया गया था, लेकिन शासन ने यह मांग ठुकरा दी। संघ ने सचिवालय में कर्मचारियों की संख्या को सीमित रखने का अनुरोध किया, जिस पर मुख्य सचिव ने आश्वासन तो दिया लेकिन इस पर अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया है।

देहरादून जिले 17 नए कंटेनमेंट जोन बने,13 हुए मुक्त

कोरोना संक्रमितों के मिलने पर सोमवार को देहरादून जिले में 17 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। वहीं,13 कंटेनमेंट जोन को पाबंद से मुक्त कर दिया गया है। ऐसे में मौजूदा समय में कंटेनमेंट जोन की संख्या 70 हो गई है। 

जिलाधिकारी डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद 17 इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि नगर निगम दून स्थित 101 राजपुर रोड चंद्रलोक कॉलोनी,आर्डिनेंस फैक्ट्री क्वार्टर रायपुर, 497-बी गढ़ी कैंट (मिनी मसूरी शनि मंदिर), सिद्धार्थ एन्कलेव लोअर नत्थनपुर, 24 टर्नर रोड, 20 नेशविला रोड, 6/9 ओएनजीसी ग्राम कौलागढ़, सरस्वती पुरम चकतुनवाला, 20-नदी रिस्पना ब्लॉक-2 प्रवीन पेंटर वाली गली खटीक मोहल्ला,सत्य विहार आंशिक बल्लपुर रोड, मकान नंबर-10 काली मंदिर एन्कलेव लेन नं.-07 जीएमएस रोड को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसके अलावा दौड़वाला मोथोरोवाला, जी-32 रेसकोर्स,सैनिक कॉलोनी हरिपुर नवादा,63 कैनाल रोड चंदर निवास बल्लुपुर,लक्ष्मी नारायण कालोनी रायपुर,2 गोविंदनगर रेसकोर्स में भी कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने पर उसे कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। 

डीएम ने बताया कि पूर्व में बनाए गए निगम देहरादून के डी-242 नेहरू कॉलोनी, मिट्ठी बेहरी विंग नंबर 4/1 प्रेमनगर,मकान नं. 383/8 इंदिरा नगर बसंत विहार,नीलकंठ विहार नेशविला रोड,43 माता मंदिर रोड (मजार के सामने), ग्राम गंगोल पंडितवाड़ी,दून विहार इंजीनियर एन्कलेव जाखन,सहारनपुर रोड रामनगर मौहल्ला वार्ड नं.-70, 15 रेस्ट कैंप मदरासी कालोनी निकट निरंकारी भवन त्यागी रोड, आरकेडिया ग्रांट मोहनपुर प्रेमनगर को कंटेंनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है।

इसी तरह विकासनगर के वार्ड नं.-2 विद्यापीठ मार्ग बाबूगढ़, वार्ड नं.12 ग्राम मेहूंवाला परगना पछवादून,वार्ड-6 बाबूगढ़ को भी कंटेनमेंट जोन से आजाद कर दिया गया है। डीएम ने बताया कि इन इलाकों में 14 दिन का एक्टिव सर्विलांस किया गया, लेकिन किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण नहीं पाए गए। बताया कि  मुख्य चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट पर इन्हें पाबंद से मुक्त किया गया है। 

शांतिकुंज में 56 लोग कोरोना संक्रमित

हरिद्वार शांतिकुंज में 56 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद यहां बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। वहीं, जिला जेल से 45 बंदियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। एक ही जगह से इतने ज्यादा मरीज मिलने पर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

हरिद्वार में पहले औद्योगिक इकाइयों में सामूहिक तौर पर कोरोना मरीजों के मामले सामने आए थे। अब जिला जेल और शांतिकुंज में सामूहिक तौर पर संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें शांतिकुंज से एक साथ 56 मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा जिला जेल से 45 बंदियों में कोरोना की पुष्टि हुई।

सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि जिला प्रशासन ने करीब 450 बंदियों और कैदियों की जांच कराई। इसमें से दो दिन पहले 30 और सोमवार को 45 बंदियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि जेल में कोविड केयर सेंटर स्थापित कर फिलहाल सभी को उसी में रखा गया है।

स्वास्थ्य बिगड़ने पर मेला अस्पताल या हायर सेंटर रेफर कराया जाएगा। शांतिकुंज में आए मरीजों को वहीं बनाए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल शांतिकुंज में बाहरी लोगों का आवागमन बंद करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed